वीडियो: अपने लुक्स पर करण जौहर के कमेन्ट को सुनकर रणवीर सिंह रह गए हैरान   

रणवीर सिंह करन जौहर के कमेन्ट से रह गए हैरान 

  |     |     |     |   Published 
वीडियो: अपने लुक्स पर करण जौहर के कमेन्ट को सुनकर रणवीर सिंह रह गए हैरान   
रणवीर सिंह करन जौहर के कमेन्ट से रह गए हैरान

करण जौहर, रणवीर सिंह, अनिल कपूर और ऋतिक रोशन, फिलहाल एक प्रसिद्ध उद्योगपति की बेटी की शादी में हिस्सा लेने के लिए लंदन में हैं। सोनम कपूर और कथित प्रेमी आनंद आहूजा भी एक सप्ताह से अधिक समय से यूनाइटेड किंगडम में अपने दोस्त की शादी का जश्न मना रहे हैं|

रणवीर सिंह और करण जौहर ने परिवार के लिए एक संगीत कार्यक्रम की मेजबानी की जहाँ दोनों एक दुसरे की टांग खींचते हुए नज़र आये| जिसकी वजह से दर्शकों का मनोरंजन हो रहा था| रणवीर सिंह ने मेहमानों के साथ ठुमके लगा कर इस इवेंट में जान ला दी| रणवीर सिंह और अनिल कपूर का नृत्य शाम का मुख्य आकर्षण था।

होस्टिंग करते हुए करण जौहर ने रणवीर के लुक्स पर बात की|जब रणवीर ने कहा कि वह अपने लुक से दर्शकों को इम्प्रेस करने वाले हैं तो करन ने जवाब दिया, “कौनसे वाले ?” अब यह स्पष्ट नहीं है कि क्या यह पंच स्क्रिप्ट में था या नहीं लेकिन करण के इस कमेन्ट से रणवीर हैरान रह गए| करन ने फिर रितिक रोशन की तरफ मुड़कर कहा ‘इसे गुड लुक कहते हैं रणवीर’| जिसके बाद सभी सितारों ने साथ में सेल्फी क्लिक की|

करण ने कहा, “मैं रितिक रोशन के साथ एक से सेल्फी चाहता हूं, क्योंकि बहुत समय हो गया है|” करण ने पहले ही स्वीकार किया था कि उन्होंने आदित्य चोपड़ा को बैंड बाजा बारात में रणवीर सिंह को साइन करने को नहीं कहा था लेकिन बाद में अपने शो कॉफ़ी विद करण में रणवीर से माफ़ी मांगी थी|”

काम की बात करें तो जल्द  ही रणवीर सिंह  संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म पद्मावती में नज़र आने वाले हैं|

यहाँ देखिये वीडियो-

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply