रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने पकड़ कर काटा प्राइवेट पार्ट

उत्तर प्रदेश के दर्दनाक घटना में पुलिस इस मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है और कैंची बरामद हुई है

  |     |     |     |   Published 
रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने पकड़ कर काटा प्राइवेट पार्ट

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक दर्दनाक घटना घटी है। प्रेमिका के परिवार वालों ने गुस्सा होकर एक प्रेमी को पकड़ लिया और इसके बाद बर्बरता पूर्ण तरीके से घटना को अंजाम दिया। प्रेमिका के पिता और भाई ने नाबालिग लड़के का गुप्तांग काट दिया। इसके बाद लड़का जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में इसी सप्ताह के सोमवार की रात घटना घटी। लड़के को गंभीर अवस्था में पहले नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत बेहद नाजुक होने के कारण लड़के को बीआरडी अस्पताल के बाद लखनऊ रेपर कर दिया गया।

ऐसे धराए प्रेमी-प्रेमिका
दरअसल, घटना वाली रात लड़की के घर पर कोई नहीं था। किसी काम के कारण लड़की के पिता और भाई नहीं थे। इसी मौके पर लड़की ने अपने प्रेमी लड़के को बुलाया तभी कुछ देर बाद लड़की के पिता और भाई घर पर पहुंचे और दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देख कर भड़क गए।

कैंची से काट दी प्रेमिका की…
दोनों को इस तरह की अवस्था में देख लड़की के भाई और पिता ने लड़के को पकड़ कर पीटा। फिर इसके बाद कैंची मंगाई और लड़के के गुप्तांग को काट दिया। पुलिस को जानकारी मिलने पर लड़का को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पीड़ित लड़का पीजीआई लखनऊ में भर्ती है।

पीड़ित प्रेमी 11वीं का छात्र
इसके साथ ही बताया जा रहा है कि लड़का पास के गांव के महुआडाबर गांव का है। पीड़ित लड़का 11वीं का छात्र है। इसी बीच उसने पास की गांव की लड़की के साथ दोस्ती कर ली। फिर मिलने का सिलसिला चलता रहा। हालांकि इसको लेकर लड़की के घर वालों को पहले से कोई जानकारी नहीं थी।

बताते चलूं कि इस मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने कैंची व अन्य सामान बरामद किया है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों से इस मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार को लेकर भी पुलिस तलाश में जुटी है।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रवि गुप्ता

पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.

ravi.gupta@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply