दीपिका पादुकोण ने फिल्मों से ले लिया है ब्रेक, वजह कहीं ये तो नहीं

दीपिका पादुकोण ने फिलहाल कोई नई फिल्म शुरू नहीं की है ऐसे में क्यों लिया है उन्होंने ये ब्रेक ?

  |     |     |     |   Published 
दीपिका पादुकोण ने फिल्मों से ले लिया है ब्रेक, वजह कहीं ये तो नहीं
दीपिका पादुकोण ने फिलहाल कोई नई फिल्म शुरू नहीं की है ऐसे में क्यों लिया है उन्होंने ये ब्रेक ?

साल 2018 शादियों का साल साबित होता हुआ नजर आ रहा है सबसे पहले सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने शादी की इसके अगले दिन ही हिमेश रेशमिया ने भी अपनी गर्लफ्रेंड सोनिया से शादी कर ली और इसके बाद नेहा धूपिया और अंगद बेदी की शादी की खबर अचानक आई तो सभी हैरान रह गए| हालाँकि कई सालों से एक दुसरे को डेट कर रहे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की खबर बहुत समय से चली आ रही है| ऐसे में अब दीपिका पादुकोण ने अभी कोई नई फिल्म की शुरुआत नहीं की है और कई मौकों पर वो अपने परिवार के साथ अपनी शादी की शॉपिंग करती हुई नज़र आ रही है|

सोनम कपूर और आनंद आहूजा , अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी के बाद अब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरें सामने आ रही हैं| ऐसी खबरें हैं कि इस साल 19 नवंबर को दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं| इसके अलावा अक्सर दीपिका पादुकोण को अपनी फैमिली के साथ शादी की शॉपिंग करते हुए भी देखा जा सकता है| एक तरफ जहाँ उनकी शादी की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं वहीँ रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के लिए नया घर खरीद लिया है| शादी के बाद दीपिका और वो एक साथ रहने वाले हैं|

रणवीर और दीपिका बहुत समय से अपने लिए घर ढूंढ रहे थे| यही नहीं बल्कि वो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के वर्ली बिल्डिंग में भी घर देखने गए थे, हालाँकि रणवीर ने बांद्रा के श्री अपार्टमेंट्स में नया घर ले लिया|आपको बता दें ये घर रणवीर के घर वाला है है जिसके कॉम्प्लेक्स के 6, 7 और 8वें फ्लोर पर रणवीर अपने मम्मी-पापा और बहन के साथ रहते हैं| अब रणवीर ने उसी बिल्डिंग में चौथे फ्लोर पर नया घर लिया है|

गौरतलब है कि बुधवार को दीपिका अपनी मां उज्जला के साथ मुंबई के बांद्रा स्थ‍ित ज्वैलरी शॉप पर खरीददारी करते हुए नज़र आयीं यही नहीं बल्कि रिपोर्ट्स ककी माने तो वो गोल्ड खरीदने पहुंची थी|

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags:

Leave a Reply