सुभाष चंद्र बोस का आज ही के दिन हुआ था साल 1945 में निधन, यहां देखिए उनकी लाइफ पर बनी 5 बेस्ट फिल्में

आज सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि (Subash Chanra Bose Death Anniversary) है। सुभाष चंद्र बोस को नेताजी के नाम से भी जाना जाता है। आधिकारिक तौर पर उनकी मृत्यु का दिन 18 अगस्त 1945 माना जाता है। आपको बता दें कि सुभाष चंद्र बोस पर वैसे तो कई फिल्में और डॉक्यूमेंट्रीज बन चुकी है।

  |     |     |     |   Updated 
सुभाष चंद्र बोस का आज ही के दिन हुआ था साल 1945 में निधन, यहां देखिए उनकी लाइफ पर बनी 5 बेस्ट फिल्में
नेताजी सुभाष चंद्र बोस। (फोटोः ट्विटर)

आज सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि है। सुभाष चंद्र बोस को नेताजी के नाम से भी जाना जाता है। सुभाष चंद्र बोस ने भारत की आजादी के लिए जापान और रूस से लड़ाई की तैयारी की। भारत की आजादी के लिए उन्होंने कई बड़े कदम उठाए। उन्होंने तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा और दिल्ली चलो जैसे नारा दिया और अंग्रेजों से लोहा लेने के लिए आजाद हिंद फौज का गठन किया। उनका जन्म 23 जनवरी 1897 और उनकी मृत्यु को लेकर आज तक रहस्य बना हुआ है। लेकिन आधिकारिक तौर पर उनकी मृत्यु का दिन 18 अगस्त 1945 माना जाता है।

आपको बता दें कि सुभाष चंद्र बोस पर वैसे तो कई फिल्में और डॉक्यूमेंट्रीज बन चुकी है। ये फिल्में हिंदी, बंगाली और मलयालम में बनी हुई हैं। इसके अलावा कई क्षेत्रीय भाषाओं में भी नेताजी  की लाइफ पर डॉक्यूमेंट्रीज बनी है। लेकिन यहां हम आपको बता रहे हैं उनकी पांच फिल्मों के बारे में।

सुभाष चंद्र बोसः द फोरगोट्टन हीरो

सुभाष चंद्र बोस की सबसे पॉपुलर फिल्म नेताजी सुभाष चंद्र बोसः द फोरगोट्टन हीरो (Netaji Subhas Chandra Bose: The Forgotten Hero)है। इस फिल्म में सचिन खांडेकर ने नेताजी का का किरदार निभाया। फिल्म इस मूवी को यूट्यूब पर 52 लाख से ज्यादा 5,279,925 व्यूज मिल चुके हैं। इसे श्याम बेनेगल ने डायरेक्ट किया है।

बोसः डेड या अलाइव

सुभाष चंद्र बोस की  मौत की मिस्ट्री पर आधारित इस वेब सीरिज को एकता कपूर ने बनाया और इसमें सुभाष चंद्र बोस की भूमिका राजकुमार राव  (RajKummar Rao) ने निभाई। सुभाष चंद्र बोस की इस मिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया।

सुभाष चंद्र

नेताजी की लाइफ पर हिंदी ही नहीं बल्कि बंगाली में  फिल्म बनी। बंगाली में इस फिल्म का नाम सुभाष चंद्र  है। इसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया।  इसे एके बनर्जी ने प्रोड्यूस किया और सुभाष चंद्र बोस का किरदार अमर दत्ता ने निभाया।

सुभाष चंद्र बोसः द मिस्ट्री
सुभाष चंद्र बोस की लाइफ पर आधारित इस फिल्म को साल 2016 में बनाया गया। इसके डायरेक्टर और राइटर इकबाल मल्होत्रा हैं। फिल्म में कई 3डी इफेक्ट्स डाले गए, जिसने लोगों को काफी प्रभावित किया।

सुभाष चंद्र बोस

तेलुगु में भी सुभाष चंद्र बोस के लाइफ पर फिल्म बनी। इस फिल्म में सुभाष चंद्र बोस का किरदार पॉपुलर एक्टर दग्गुबती वेंकटेश ने निभाया है। इस में प्रकाश राज भी अहम भूमिका में दिखाई दिए।

 

 

 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply