80 साल की उम्र में कैसी दिखेंगी फैशन क्वीन सोनम कपूर, एक्ट्रेस ने खुद शेयर की ये तस्वीर

बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर (Sonam Kapoor) जब बूढ़ी हो जाएंगी तो कैसी दिखेंगी? सोनम ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी इस फोटो को शेयर कर इस सवाल का जवाब दिया है।

  |     |     |     |   Updated 
80 साल की उम्र में कैसी दिखेंगी फैशन क्वीन सोनम कपूर, एक्ट्रेस ने खुद शेयर की ये तस्वीर
सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी तस्वीर शेयर की है। (फोटो- इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) को फैशन दीवा भी कहा जाता है। सोनम कई फिल्मों में अपने अभिनय की क्षमता को भी साबित कर चुकी हैं। सोनम सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। रविवार को सोनम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने फैन पेज पर शेयर की गई खुद की एक फोटो को फैंस के साथ शेयर किया है। इस फोटो में सोनम को 80 साल की उम्र का दिखाया गया है।

सोनम कपूर ने जिस तस्वीर को शेयर किया है उसमें वह बूढ़ी नजर आ रही हैं। सोनम के फैन ने इस तस्वीर को शेयर कर लिखा, ‘ओह माय गॉड, जब वो 75-80 साल की हो जाएंगी तो ऐसी दिखेंगी, लेकिन वो खूबसूरत हैं। सच में हमेशा के लिए ब्यूटी क्वीन।’

सोनम कपूर ने शेयर की यह तस्वीर…

सोनम कपूर की ओरिजिनल फोटो…

बताते चलें कि सोनम कपूर की इस फोटो को किसी ऐप की मदद से ऐसा किया गया है। उनके फैन को यह तस्वीर काफी पसंद आई। इस तस्वीर को देखने के बाद एक बात तो साफ हो रही है कि सोनम अपनी वृद्धावस्था में भी काफी खूबसूरत दिखेंगी।

सोनम कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस समय वह जोया फैक्टर फिल्म (Zoya Factor Movie) की शूटिंग कर रही हैं। यह फिल्म अनुजा चौहान की किताब ‘जोया फैक्टर’ पर आधारित है। इस फिल्म में उनके साथ साउथ के सुपरस्टार दुलकर सलमान नजर आएंगे। अभिषेक शर्मा इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल सितंबर में रिलीज होगी।

मुंबई में बारिश की वजह से एयरपोर्ट पर फंस गई थी ये एक्ट्रेस, सोनम कपूर के इस ट्वीट के बाद हुआ खुलासा

सोनम कपूर के बर्थडे को उनके पति आनंद आहूजा ने इस तरह बनाया खास, देखिए वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: राहुल सिंह

उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।

rahul.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply