सोनम कपूर की शादी को लेकर हर तरफ मची धूम, जानें शादी की डिटेल्स

सोनम कपूर की शादी, मेहंदी से फेरों तक की जानें पूरी डिटेल्स

  |     |     |     |   Published 
सोनम कपूर की शादी को लेकर हर तरफ मची धूम, जानें शादी की डिटेल्स
सोनम कपूर की शादी, मेहंदी से फेरों तक की जानें पूरी डिटेल्स

फाइनली कपूर फॅमिली में शहनाइयाँ बजनेवाली है। जी हां, बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके मंगेतर आनंद आहूजा की शादी की तारीख का ऐलान हो गया है | आनेवाली 8 मई को सोनम अपने बॉयफ्रेंड और दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ फेरे लेंगी। कई अफवाहों और गॉशिप पर विराम लगाते हुए दोनों ही फैमिली द्वारा शादी की तारीख कर दी गई है कंफर्म।

 

 

बता दे कि, बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने अपनी बेटी सोनम कपूर की शादी मुंबई में करेंगे। मीडिया पर कई तस्वीरें देखी जा रही हैं, जिनमें अनिल कपूर का बंगला सजा हुआ है और वह अपनी पत्नी सुनीता के साथ तैयारियों का जायजा ले रहे है। आपको बता दें कि सोनम और आनंद पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन वे कुछ महीने पहले ही अपने रिश्ते को लेकर मीडिया के सामने आए थे और सोशल मीडिया पर अपने सफर की यादें साझा की थीं सोनम कपूर की संगीत सेरेमनी को कोरियोग्राफर फराह खान कोरिग्राफ करने वाली हैं और इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।

 

 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनम की शादी में भाई अर्जुन और रणवीर, उनके पिता अनिल कपूर के फेमस गाने ‘माई नेेम इज लखन’ पर डांस करने वाले हैं |वहीं, अगर कजिन जाह्नवी कपूर की बात करें तो रिपोर्ट्स का कहना है कि सोनम के संगीत में वो अपनी दिवंगत मां और बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के मशहूर गाने ‘मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियां हैं’ पर डांस करने वाली हैं | इन सभी ने संगीत के लिए अपनी -अपनी डांस परफॉर्मेंस की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। कुछ वक्त पहले एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया था कि सोनम की संगीत सेरेमनी को फराह खान कोरियोग्राफ करने वाली हैं।

 

 

शादी में सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है शादी का जोड़ा। सोनम कपूर की शादी के आउटफिट्स की बात करें तो वो डिजाइनर अनामिका खन्ना के डिजाइन किए जोड़े में नजर आने वाली हैं। इससे पहले भी सोनम कपूर को कई बार अनामिका की ड्रेस में देखा जा चुकी हैं। शादी के पहले सोनम ने अनामिका के ट्रेडिशनल आउटफिट्स में फोटोशूट भी कराया था।

 

 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम और आनंद की शादी के कार्ड पेपर से बने हुए नहीं होंगे। ऐसा इसीलिए क्योंकि, सोनम और आनंद पेपर की बर्बादी नहीं करना चाहते। हालांकि, आप सोच रहे होंगे कि, इनविटेशन कार्ड के बिना मेहमानों को बुलाया कैसे जायेगा। बता दे कि, कपूर फॅमिली के निकट और प्रियजनों को ई- इनवाइट किया जायेगा। यानि की सारे मेहमानों को पेपर कार्ड नहीं बल्कि डिजिटल कार्ड से आमंत्रित किया जायेगा। जबकि यह डिजिटल वेडिंग कार्ड फ़ोन और ईमेल पर भेजा जायेगा।

 

 

शादी के डिजिटल कार्ड की बात करे तो, यह कार्ड २ पन्ने का होगा। यह कार्ड हरे और बेज रंग का होगा। जबकि कार्ड पर आमंत्रित अथिति का नाम लिखा होगा। वहीं, शादी के दिन यह डिजिटल कार्ड की जाँच के बाद ही मेहमानों को समारोह में शामिल किया जायेगा। यानि की बाहर का कोई भी इंसान अंदर नहीं जा सके।

 

 

सोनम-आनंद की शादी उनकी मौसी कविता सिंह के बांद्रा स्थित हैरिटेज हवेली में होगी। एक्ट्रेस की शादी में 3 बड़े फंक्शन होंगे। जिनमें मेहंदी, संगीत और शादी शामिल हैं। ये तीनों ही इवेंट अलग-अलग जगह होंगे। पहले खबरें थीं कि ये सोनम कपूर और आनंद डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते हैं। हालांकि अब शादी मुंबई में ही होने वाली है। कहा जा रहा है कि सिनेमा जगत से जुड़ी हस्तियां और परिवार के करीबी लोग की इस शादी को अटेंड करने वाले हैं।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: मनीषा वतारे

Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: ,

    Leave a Reply