श्रद्धा कपूर स्कूटी पर कथित बॉयफ्रेंड के साथ सड़कों पर घूमती आईं नजर, वीडियो हुआ Viral

श्रद्धा कपूर का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में श्रद्धा अपने कथित बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ (Rohan Shrestha) संग स्कूटी पर घूमती दिखाई दे रही हैं।

  |     |     |     |   Published 
श्रद्धा कपूर स्कूटी पर कथित बॉयफ्रेंड के साथ सड़कों पर घूमती आईं नजर, वीडियो हुआ Viral
श्रद्धा कपूर की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) का नाम उन एक्ट्रेस में आता है जो अपनी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में श्रद्धा के कई वीडियो सामने आए जिनमे वह शॉपिंग करती नजर आईं तो किसी में मस्ती करती हुई दिखाई दीं। वहीं अब श्रद्धा कपूर का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में श्रद्धा अपने कथित बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ (Rohan Shrestha) संग स्कूटी पर घूमती दिखाई दे रही हैं।

श्रद्धा कपूर के इस वीडियो को व्हाट्सएप बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस ने ट्रैक पैंट के साथ काले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है। वहीं रोहन श्रेष्ठ शॉर्ट्स के साथ टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं।

श्रद्धा कपूर के इस वीडियो पर उनके फैंस खूब रिएक्शन दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो को अभी तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं। इतना ही नहीं इससे पहले श्रद्धा का एक और वीडियो सामने आया जिसमें वह वड़ा पाव (Vada Pav) खाती नजर आई थीं। श्रद्धा कपूर के इस वीडियो को वुम्पला ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा “अभी स्टेशन का वड़ा पाव खाए लगभग 2 महीने हो गए हैं। सॉरी लेकिन घर में बनाया हुआ ये उसकी तरह नहीं है।”

श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी लास्ट फिल्म ‘बागी 3’ (Baaghi 3) लॉकडाउन से पहले रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों को खूब प्यार मिल रहा था, लेकिन तभी देश में कोरोवायरस का प्रकोप फैल गया और लॉकडाउन की वजह से सिनेमाघर बंद हो गए। वहीं अब श्रद्धा कपूर लव रंजन के निर्देशन में काम करेंगी। उनकी इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएँगे।

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहां देखें:

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: lakhantiwari

मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , ,

    Leave a Reply