शत्रुघ्न सिन्हा ने की कंगना रनौत की तारीफ, कहा- बॉलीवुड के हर एक्टर-एक्ट्रेस को टक्कर दे सकती है अभिनेत्री

अभिनेता से नेता बने शुत्रघ्न सिन्हा ने फिल्म मणिकर्णिका और कंगना रनौत की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि उनकी तुलना किसी पुरुष से भी नहीं की जा सकती है।उन्होंने इंडस्ट्री के कल्चर से अलग हटकर काम किया है।

  |     |     |     |   Updated 
शत्रुघ्न सिन्हा ने की कंगना रनौत की तारीफ, कहा- बॉलीवुड के हर एक्टर-एक्ट्रेस को टक्कर दे सकती है अभिनेत्री
शत्रुघ्न सिन्हा और कंगना रनौत। (फोटोः ट्विटर)

कंगना रनौत ने उन कलाकारों में से हैं जिन्होंने सिर्फ अपने टैलेंट के दम पर ही नहीं, बल्कि उससे कहीं ज्यादा बढ़कर डायरेक्शन और राइटिंग में अलग मुकाम हासिल किया है। उन्होंने फिल्म मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी से डायरेक्शन की दुनिया में कदम में रखा। इस फिल्म के जरिए उन्होंने बॉलीवुड में व्याप्त रूढ़िवादी सोचों को तोड़ा और एक अच्छा सिनेमा लोगों को दिया।

बॉलीवुड के कई सितारें कंगना रनौत की कामयाबी पर बोलने से बचते हैं, लेकिन एक्टर से नेता बने शुत्रघ्न सिन्हा से जब पूछा गया कि वह मणिकर्णिका और कंगना रनौत के बारे में क्या सोचते हैं तो उन्होंने कहा कि वह कंगना रनौत से काफी प्रभावित हैं, वह रानी की झांसी की तरह बहादुर महिला हैं। उन्होंने खुद को एक मजबूत महिला तौर पर स्थापित किया हैं, उनकी किसी पुरुष से भी तुलना नहीं की जा सकती है।

कंगना रनौत पर पुरुष जैसा होने का लेबेल लगाने की जरूरत नहीं 

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि एक मजबूत महिला की मजबूती को किसी पुरुष का लेबेल देने की जरूरत नहीं है। रानी की झांसी सिर्फ आदर्श व्यक्तित्व नहीं थी, बल्कि वह एक स्वतंत्रता सेनानी भी थी। वह एक निडर लड़ाका थी, जो अपने देश के लिए जिया और शहीद हुईं। वह भारत की गर्वित बेटी थी।

बॉलीवुड के किसी भी कलाकार को टक्कर दे सकती हैं

शत्रुघ्न सिन्हा से जब कंगना रनौत के परफॉर्मेंस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कंगना रनौत ने अपने आप को पहचान दिलाई है। उसने पुरुष प्रधान इंडस्ट्री में पुराने रिवाजों से अलग जाकर अपने नियम बनाए हैं। वह किसी भी एक्टर-एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर दे सकती हैं। वह सम्मान और यहां तक कि पारिश्रमिक भी बराबर का प्राप्त करती हैं, जिसके वे योग्य हैं। कंगना रनौत महिला सशक्तीकरण की एक आदर्श हैं।

बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद के खिलाफ

आपको बता दें कि कंगना रनौत ने फिल्म गैंगस्टर से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में एक्टिंग के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड भी मिला था। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए  कंगना रनौत ने काफी संघर्ष किया है। आज वह बॉलीवुड की टॉप मोस्ट एक्ट्रेस हैं। इतना ही नहीं, बॉलीवुड में व्याप्त भाई-भतीजावाद के खिलाफ भी अक्सर बोलती रहती हैं।

यहां देखिए कंगना रनौत का वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply