सौंदर्य और बुद्धि की अद्भुत संगम थीं जीनत अमान, शत्रुघ्न सिन्हा ने कुछ यूं किया याद

शत्रुघ्न और जीनत ने 'दोस्ताना', 'तकदीर' और 'बॉम्बे 405 माइल्स' जैसी फिल्में की थी...

  |     |     |     |   Updated 
सौंदर्य और बुद्धि की अद्भुत संगम थीं जीनत अमान, शत्रुघ्न सिन्हा ने कुछ यूं किया याद

पुराने दशक के बेहतरीन एक्टरों में से एक आने वाले एक्टर से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने एक्ट्रेस जीनत अमान को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। जीनत अमान को याद करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने उनके लिए तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने जीनत अमान के इस खास दिन पर उनके सौंदर्य और बुद्धि को लेकर जबरदस्त प्रशांसन की।

दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने जीनत अमान की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह सौंदर्य और बुद्धि का एक दुर्लभ संयोजन हैं। शत्रुघ्न ने ट्वीट कर लिखा, ‘कल हमने हमारी अपनी जीनत अमान को याद किया। सौंदर्य और बुद्धि का एक दुर्लभ संयोजन। सुंदर, निर्भीक और एक ऐसी, जिसने अपनी आधुनिक सोच से सभी बाधाओं को पार किया और 1970-80 दशक की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्री बनीं। उन्हें प्रसिद्ध ‘दम मारो दम’ और उनके कई गीतों के लिए बहुत प्यार मिला।’

अभिनेता ने जीनत को बधाई भी दी, जो सोमवार को 67 साल की हुई हैं। उन्होंने कहा, “देखिए ‘चुरा लिया है तुमने’ आज भी खूब प्रसिद्ध है। उन्होंने अपनी आधुनिक छवि से भारतीय सिनेमा में आला मुकाम पाया है। स्वस्थ और सुखी रहिए। जन्मदिन मुबारक।” शत्रुघ्न और जीनत ने ‘दोस्ताना’, ‘तकदीर’ और ‘बॉम्बे 405 माइल्स’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में साथ काम किया है।

जीनत ने लगाया था रेप का आरोप

वहीं, कुछ समय पहले जीनत अमान ने मुंबई के 38 साल के एक बिजनसमैन पर खुद को परेशान करने और पीछा करने का आरोप लगाया था लेकिन इसके बाद ये खबर आने लगी कि जीनत ने उस पर रेप का भी आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने उस बिजनसमैन को गिरफ्तार कर लिया। जीनत अमान क शिकायत के बाद उस पर भारतीय संहिता की धारा 304 D (पीछा करने) और 509 (महिला का अपमान करने) के तहत यह मामला दर्ज किया गया था। उस वक्त ये मामला काफी तुल पकड़े हुए था।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: दीपाक्षी शर्मा

सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।

deepakshi.sharma@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply