Saroj Khan Health Update: अनुभव सिन्हा ने कहा, ‘सरोज खान अस्पताल में जरूर हैं, लेकिन ठीक हैं’

अनुभव सिन्हा ने ट्वीट कर बताया हैं कि, "सरोज जी की देखभाल कर रहे लोगों से अभी बात की। वह अस्पताल में जरूर हैं, लेकिन ठीक हैं। एक या दो दिन में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

  |     |     |     |   Published 
Saroj Khan Health Update: अनुभव सिन्हा ने कहा, ‘सरोज खान अस्पताल में जरूर हैं, लेकिन ठीक हैं’
सरोज खान की तस्वीर

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan) को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सरोज खान को सांस लेने में दिक्कत हो रही है इसके चलते उन्हें बांद्रा के गुरु नानक हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा था। लोगों को उनके स्वास्थ को लेकर काफी चिंता हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग सरोज खान जल्दी ठीक हो जाए इसकी दुआ मांग रहे है। इस बीच अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने ट्वीट कर सरोज खान की स्वास्थ की जानकारी दी है।

अनुभव सिन्हा ने ट्वीट कर बताया हैं कि, “सरोज जी की देखभाल कर रहे लोगों से अभी बात की। वह अस्पताल में जरूर हैं, लेकिन ठीक हैं। एक या दो दिन में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। चिंता की कोई बात नहीं है।” उन्होंने आगे लिखा, “वह वहां नियमित जांच के लिए गई हुई हैं। उन्हें कमजोरी महसूस हो रही थी, तो एडमिट करा दिया गया। उनका कोविड परीक्षण भी हुआ, जिसका नतीजा निगेटिव आया है।”

सरोज खान (Saroj Khan) के 90 दशक में कई सुपरहिट गाने को कोरियोग्राफ किया है। उन्होंने मिस्टर इंडिया, चादनी, बेटा, तेजाब, नगीना, डर, बाजीगर, अंजाम, मोहरा, याराना, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, परदेश, देवदास, लगान, सोल्जर, ताल, फिजा, साथ‌िया, एबीसीडी, मणिकर्णिका और भी कई गानों को कोरियोग्राफ किया है।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: Mamta Hatle



    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , , , , ,

    Leave a Reply