बावली परेड सॉन्ग पर सपना चौधरी-दलेर सिंह मेहंदी ने लगाए ठुमके, क्या आपने देखा ये दमदार वीडियो?

सपना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियों में वह हरियाणवी सॉन्ग का पर डांस कर रही है। खास बात यह है कि इस डांस में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी भी उनके साथ डांस कर रहे हैं।

  |     |     |     |   Updated 
बावली परेड सॉन्ग पर सपना चौधरी-दलेर सिंह मेहंदी ने लगाए ठुमके, क्या आपने देखा ये दमदार वीडियो?
सॉन्ग 'बावली परेड' शूट करने के दौरान सपना चौधरी और दलेर मेहंदी। (फोटोः इंस्टाग्राम)

सपना चौधरी का डांस इंटरनेट पर बहुत तेजी से वायरल होता है। चाहे वह किसी भी भाषा के गाने पर डांस करें। हाल ही में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ उनका डांस करता हुआ वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह भोजपुरी गानों पर डांस कर रही थी। बिग बॉस फेम रह चुकीं सपना चौधरी का देश के साथ विदेशों में भी फेमस हैं। पंजाब और हरियाणा में उनका लाइव डांस देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं।

सपना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियों में वह हरियाणवी सॉन्ग का पर डांस कर रही है। खास बात यह है कि इस डांस में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी भी उनके साथ डांस कर रहे हैं। ये दोनों जिस गाने पर डांस कर रहे हैं, उसे दिलेर मेहंदी ने ही गाया है। इस हरियाणवी सॉन्ग का नाम ‘बावली परेड’ है।

रंग-बिरंगे कपड़ों में दिखी सपना चौधरी-दलेर मेहंदी

सपना चौधरी और दलेर मेहंदी का यह डांसिंग वीडियो पीटीसी नेटवर्क ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सपना चौधरी इस वीडियो में ग्रीन ड्रेस पहनकर डांस कर रही हैं और एकदम हरियाणवी छोरी लग रही हैं। वहीं, दिलेर मेहंदी ने रंग-बिरंगी चमकती हुई शर्ट और ब्राउन जींस पहनी हुई है। उनके साथ कई लोग बैकग्राउंड में हरियाणवी ड्रेस पहनकर डांस कर रहे हैं।

यहां देखिए सपना चौधरी-दिलेर मेहंदी का डांस वीडियो

सपना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बिग बॉस 11 में जाने के बाद सपना चौधरी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में आइटम नंबर भी किया है।  सपना चौधरी हर वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही धमाल मचाता हैं। हाल ही में सपना चौधरी ने फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स‘ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। हालांकि सपना चौधरी के यह फिल्म बॉक्स ऑफिस कुछ खास असर नहीं दिखा पाई लेकिन फिल्म सॉन्ग यूट्यूब और सोशल मीडिया काफी पॉपुलर हो रहे हैं।

यहां देखिए हिंदीरश का लेटेस्ट वीडियो…

 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply