VIRAL VIDEO: सलमान खान ने चलाया ऐसा तीर, देखकर घायल ना हो जाएं आपका दिल

सलमान खान (Salman Khan) भारत (Bharat) फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे गोवा, सेट पर की ऐसी मस्ती वायरल हुआ Video!

  |     |     |     |   Published 
VIRAL VIDEO: सलमान खान ने चलाया ऐसा तीर, देखकर घायल ना हो जाएं आपका दिल
सलमान खान भारत फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे गोवा, सेट पर की ऐसी मस्ती वायरल हुआ Video!

जैसे ही बिग बॉस 12 ख़त्म हुआ है वैसे ही सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर से भारत फिल्म की शूटिंग में लग गए हैं| इस फिल्म के अगले शेड्यूल की शूटिंग गोवा में हो रही है| सलमान खान भी गोवा पहुंच चुके हैं| साथ ही साथ सलमान खान का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है| इस वीडियो में वो आर्चरी करते हुए नजर आ रहे हैं| इस गेम में सलमान खान अव्वल नज़र आ रहे हैं|

इस वायरल वीडियो में सलमान का लुक स्पोर्टी हैं| अक्सर सलमान खान शूटिंग के बीच में समय निकालकर ऐसी एक्टिविटी करते नज़र आते हैं| चाहें वो साइकलिंग हों या फिर किसी और भाषा में बात करना| आर्चरी करते हुए सलमान खान बहुत ही फोकस्ड हैं| एक ही बार में सलमान खान ने सटीक निशाना लगा दिया| वहां मौजूद कास्ट के बाकी सदस्य सलमान के इस आर्चरी को देखकर हैरान रह गए| सलमाने खान ने जैसे ही निशाना लगाया वैसे वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाते हुए नज़र आये| बता दें सलमान को निशानेबाजी का शौक बहुत ही पहले से है| इसके अलावा उन्हें पेंटिंग भी करना पसंद है|

अभी कुछ दिनों पहले ही भारत फिल्म के प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के शेयर किया था| जिसमें फिल्म की टीम गोवा में लैंड करती हुई नजर आयीं थी| फिल्म के मेकर अतुल इस फिल्म के शूट के पीछे की कई तसवीरें शेयर करते रहते हैं| अबतक सलमान खान की इस फिल्म की शूटिंग माल्टा, पंजाब दिल्ली और अबु ढाबी में हो चुकी है| अब इस फिल्म की शूटिंग का आखिरी हिस्सा शूट करना है|

अब आइये आपको बताते हैं कि भारत, एक साउथ कोरियन फिल्म एन ओड टू माई फादर का हिंदी रिमेक है| इस फिल्म में आजादी के बाद देश में हुए बड़े बदलाव को एक आदमी के नज़रिये से दिखाया गया है| सलमान खान के अलावा कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर और तब्बू जैसे कलाकार शामिल हैं|

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply