Darling Haryanvi Song: हरियाणवी सॉन्ग ‘डार्लिंग’ का चला जादू! अबतक 50 लाख बार देखा गया वीडियो

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के साथ कई सुपरहिट गानों में काम कर चुकीं मशहूर सिंगर रेणुका पंवार (Renuka Panwar) का हाल ही में एक नया गाना रिलीज हुआ है। रेणुका पवार के इस गाने ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। ये गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

  |     |     |     |   Updated 
Darling Haryanvi Song: हरियाणवी सॉन्ग ‘डार्लिंग’ का चला जादू! अबतक 50 लाख बार देखा गया वीडियो
हरियाणवी सॉन्ग 'डार्लिंग'

Darling Haryanvi Song: हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के साथ कई सुपरहिट गानों में काम कर चुकीं मशहूर सिंगर रेणुका पंवार (Renuka Panwar) का हाल ही में एक नया गाना रिलीज हुआ है। रेणुका पवार के इस गाने ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। ये गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैन्स इस हरियाणवी गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने के बोल हैं…. ‘डार्लिंग’.

रेणुका पंवार के ‘डार्लिंग’ गाने को यू-ट्यूब पर 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को रेणुका पवार के साथ यूके हरियाणवी ने गाया है। जबकि इसके बोल मुकेश जाजी ने लिखे हैं। इसका संगीत अमन जाजी ने दिया है।

सिंगर रेणुका पंवार का हरियाणवी सॉन्ग ‘डार्लिंग’

इस गाने को अंजली राघव और अमन जाजी पर फिल्माया गया है। अंजली राघव हरियाणवी गानों में अपनी अदा और डांस से अपने चाहने वालों का दिल जीत चुकी हैं। अब उनके इस नए वीडियो सॉन्ग को भी काफी पसंद किया जा रहा है।

इस गाने में अंजली राघव और अमन जाजी की केमेस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इस गाने को यू-ट्यूब पर दो बार अपलोड किया गया है। जिसे अबतक 50 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। रेणुको के हरियाणवी गाने ’52 गज का दामन’ (52 Gaj Ka Daman) ने सनसनी फैला दी थी। इस गाने को भी अबतक 588 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Bigg Boss 14: राहुल वैद्य का रोमांटिक अंदाज! रुबीना दिलैक के लिए गाया गाना

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहां देखें:

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: lakhantiwari

मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , ,

    Leave a Reply