इस वजह से खुद को 21 दिनों तक कमरे में बंद कर चुके हैं रणवीर सिंह

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपनी फिल्म बाजीराव के लिए कड़ी मेहनत की थी...

  |     |     |     |   Updated 
इस वजह से खुद को 21 दिनों तक कमरे में बंद कर चुके हैं रणवीर सिंह

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपनी फिल्म बाजीराव के लिए कड़ी मेहनत की थी। उन्होंने बाजी राव का सिर्फ पहले नाम ही सुना था। जब उनको इस फिल्म का ऑफर मिला तब उन्होंने गूगल पर सर्च किया था कि कौन है बाजी राव? और तब उन्होंने बाजी राव के बारें में सब कुछ पढ़ा था। रणवीर सिंह ने इस किरदार में उतरने के लिए खुद को 21 दिनों तक कमरे में कैद कर रखा था।

रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि हमारे पास सिर्फ एक ही फोटो थी बाजी राव की। उसी से हमें पूरा किरदार बनाना था इसलिए मैं खुद को 21 दिनों तक बंद कर रखा था। 21 दिनों तक मैंने बाजी राव के बारें में पढ़ाई की। भाषा और लहजे की प्रैक्टिस की। ताकी जब मैं पर्दे पर दिखूं तो मैं रणवीर सिंह नहीं बल्कि बाजी राव दिखूं।

फिल्म बाजीराव से रणवीर सिंह ने लोगों के मन में अपनी अभिनय की छाप छोड़ दी। रणवीर जिस किरदार को निभाते हैं अपने अभिनय से उसपर जान डाल देते हैं। लोग उनके अभिनय के कायल हैं।

रणवीर सिंह कौन हैं
जानकारी के मुताबिक, रणवीर सिंह सिंधी परिवार से हैं। उनका खानदान कराची में था जब भारत-पाकिस्तान का बंटवारा नहीं हुआ था। भारत और पाकिस्तान के विभाजन के दौरान रणवीर सिंह के माता-पिता मुंबई आ गए। यहीं पर 6 जुलाई, 1985 का रणवीर का जन्म हुआ। रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है लेकिन फिल्मों में आने के लिए वे इस टाइटल को हटा दिए। इतना ही नहीं इनको फिल्मी इंडस्ट्री में बिट्टू के नाम से बुलाते हैं। पाकिस्तान से पुराने संबंध होने के कारण इनको किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। लेकिन जब भी वह अपने दादा को याद करते हैं तो भावुक हो जाते हैं।

View this post on Instagram

🕴🏼#fridayfeeling

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

रणवीर जब गए पाकिस्तान
रणवीर सिंह की फिल्म बाजीराव मस्तानी के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि वे कॉलेज के दिनों में पाकिस्तान गए थे। उनके रिश्तेदार रावलपिंडी, कराची और इस्लामाबाद में रहते हैं। जब वे कॉलेज के दिनों में कराची गए तो रिश्तेदारों ने पुरानी तस्वीरें दिखाई और मकान दिखाया। अली जाफर उनके खास दोस्त हैं। हर खुशी के मौके पर वह पाकिस्तान से तस्वीरें भेजते हैं। ऐसे तो अधिकारिक तौर पर रणवीर का पाक से कोई संबंध नहीं है। लेकिन इमोशनली रणवीर का दिल पाकिस्तान से जुड़ा हुआ है। उनको पुरानी तस्वीरें रुला देती हैं।

View this post on Instagram

Rain Rain go away 🌧

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

इटली में शादी
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14-15 नवम्बर को शादी के बंधन में बधंने जा रहे हैं। इसके बाद सोशल मीडिया में फैंस उनको को मुबारकबाद दे रहे हैं। इसी दौरान कमेंट में दीपिका की तस्वीरें भी पोस्ट कर रहे हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण काफी अच्छे दोस्त हैं जिनकी दोस्ती की मिसाल हमेशा दी जाती है। इनके नए रिश्ते की बात भी उससे खास है। दोनों इटली में शादी करेंगे। इससे पहले रणवीर ने कहा था कि शादी करने के फैसले को लेकर दीपिका पूरी तरह आजाद हैं। दीपिका जब भी बोल दें तो रणवीर बारात लेकर हाजिर हो जाएंगे। यानी कि दीपिका ही डेट फाइनल करके बताएंगी। अब जैसे ही दीपिका ने हामी भर दी शादी तय हो गई है।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: कविता सिंह

विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।

kavita.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply