जी सिने अवॉर्ड 2019 में रणवीर कपूर ने बताया ऋषि कपूर का हाल, उनके हेल्थ को लेकर कही ये बात

कुछ वक्त पहले ही जी सिने 2019 अवॉर्ड का आयोजन हुआ। इसी मौके पर बातचीत करते हुए रणवीर ने पिता ऋषि कपूर के स्वास्थ्य के बारे में भी बात की और जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जल्द ही ऋषि कपूर अपने देश लौटेंगे।

  |     |     |     |   Updated 
जी सिने अवॉर्ड 2019 में रणवीर कपूर ने बताया ऋषि कपूर का हाल, उनके हेल्थ को लेकर कही ये बात
रणवीर कपूर(फोटो:विरल भय्यानी)

बीते मंगलवार को जी सिने अवॉर्ड का आयोजन हुआ। यहां बॉलीवुड के लगभग सभी सितारों ने शिरकत कर इस शो में चार चांद लगा दिया। आलिया भट्ट से लेकर दीपिका, जाह्नवी, हेमा मालिनी, वरुण धवन और रणवीर कपूर ऐसे कई सेलिब्रिटी इस शो में नजर आए। मुंबई में हुए इस अवॉर्ड समारोह को कार्तिक आर्यन और विक्की कौशल ने होस्ट किया। इस दौरान सितारों ने जमकर परफॉर्म भी किया।

इस शो में जहां दीपिका पादुकोण को ‘पद्मावत’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला वहीं, व्यूअर्स च्वॉइस बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड रणवीर सिंह को गया। लेकिन रणवीर कपूर भी इस दौड़ में पीछे नहीं रहें और फिल्म ‘संजू’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का क्रिटिक अवॉर्ड मिला। इसी मौके पर बातचीत करते हुए रणवीर ने पिता ऋषि कपूर के स्वास्थ्य के बारे में भी बात की और जानकारी दी। आप भी जानिए ऋषि कपूर के स्वास्थ्य को लेकर क्या कहा रणवीर ने।

जानिए क्या कहा इस एक्टर ने
रणवीर कपूर ने ऋषि कपूर के बारे में बातचीत करते हुए बताया, ‘उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार हो रहा है। वो जल्द ही इंडिया लौटेंगे। वो फिल्मों और अपने काम को काफी मिस कर रहे हैं। उम्मीद करता हूं कि वो जल्द वापस आ जाएं और आप सबकी दुआ रंग लगाए।’

पिछले साल से न्यूयॉर्क में है ऋषि कपूर
आपको बता दें कि ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर से ही अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में अपनी बीमारी का ईलाज करवा रहे हैं। लेकिन उन्हें क्या बीमारी हुई है, इसके बारे में कोई नहीं जानता। हालांकि बीच-बीच में ऋषि कपूर ने अपने ठीक होने और ईलाज चलने का जिक्र किया है। इस दौरान उनसे एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, आमिर खान और कैटरीना सहित कई स्टार उनसे न्यूयॉर्क में मिल कर आ चुके हैं। कुछ दिनों पहले ही रणधीर कपूर भी उनसे मिलने गए थे।

वीडियो में देखिए टीवी जगत की लेटेस्ट खबरें…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , ,

Leave a Reply