आलिया भट्ट से भड़के रणबीर कपूर ने मीडिया के सामने की लड़ाई, ये देख फैंस ने सुना दी खरी-खोटी

आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय की स्क्रीनिंग पर पहुंचे रणबीर कपूर ने सभी के सामने उनसे लड़ाई की, वीडियो हुआ वायरल

  |     |     |     |   Published 
आलिया भट्ट से भड़के रणबीर कपूर ने मीडिया के सामने की लड़ाई, ये देख फैंस ने सुना दी खरी-खोटी
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (हिंदीरश )

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बीच में झगड़ा हो गया है| जी हाँ! ये बात हम ऐसे ही नहीं कर रहे बल्कि मीडिया के सामने ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को लड़ते हुए देखा गया| दरअसल आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय की स्क्रीनिंग पर रणबीर कपूर पहुंचे हुए थे| ऐसे में सभी कैमरे उनकी तरफ मुड़े तो देखा गया कि रणबीर कपूर किसी बात पर गुस्से में लग रहे थे| इतना ही नहीं आलिया चुप थी और रणबीर कुछ कहकर दूसरी तरफ देखने लगे|

यह पहली बार नहीं है जब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट गलत वजह से सुर्ख़ियों में बने हुए हैं| कुछ समय पहले ब्रह्मास्त्र के सेट से उनकी तस्वीरें वायरल हुईं थी| इसमें रणबीर कपूर अपने फोन पर व्यस्त दिख रहे थे, वहीँ आलिया काफी परेशान नज़र आ रही थीं। एक बार फिर अब उन दोनों का ये वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन दोनों को बहस करते हुए देखे जा सकते हैं| रणबीर कपूर को देखकर ऐसा लग रहा था कि वो ज्यादा खुश नहीं है| बता दें इस वीडियो पर फैंस ने जो कमेंट किया है वो पढ़कर आप शॉक हुए बिना नहीं रह पाएंगे| रणबीर कपूर के इस बिहेवियर की वजह से आलिया भट्ट के फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया|

यहां देखिये वीरल भयानी का ये पोस्ट जहां उनकी ये लड़ाई कैमरे में कैप्चर हो गया है-

एक फैन ने लिखा, ये क्या है रणबीर? आज आलिया के लिए बड़ा दिन है| विश्वास नहीं होता| वहीँ दूसरे फैन का कहना था, “वो (रणबीर) हमेशा आलिया से परेशान और दुखी रहता है|” वहीँ कुछ लोगों ने आलिया को सलाह दे डाली कि वो रणबीर कपूर को छोड़ दें|

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक साथ (हिंदीरश)

कुछ फैंस का कहना था, “आलिया आप अपनी लाइफ का बहुत बड़ा ब्लंडर कर रही हो| उम्मीद है कि समय रहते तुम्हे इस बात का अंदाज़ा हो जाए और तुम किसी ऐसे इंसान के साथ हो जाओ जो तुम्हारे लायक हो|”

वहीँ एक दूसरे फैन का कहना था कि, “रणबीर आलिया पर भड़का हुआ नज़र आ रहा है| अब आलिया उसकी वजह से डिप्रेशन में जायेगी| आलिया ने अपने साथ ये खुद किया है|”

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के इस रिश्ते पर आपका क्या कहना है? नीचे कमेंट्स में बताना मत भूलिए|

यहां देखिये हिंदीरश का लेटेस्ट वीडियो-

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

    Atiya rizvi

    Har rishte me to thodi bht nok jhok hoti hai… Ranbeer Kapoor aliya k liye bht acche hai…. Har rishte ko suljhana rishton par depend krta h… Taaliya ek haath se nhi bajti h dono haath k use krna hi pdta h isi trh kch aliya ne kiya hoga ya kaha hoga jo Ranbeer ko psnd nhi aaya hoga… Aur usme thodi nok jhok ho gyi hogi… Itni si bttt pr rishta nhi toda jta h jo aliya ke fans ne aliya ko sujjest kiya h… Koi bhi rishta ho usme aapas me compromise kr lena.. Thank u 😘

Leave a Reply