777 charlie मे Rakshit Shetty का किरदार है कुछ ऐसा ,कुत्ते के साथ दिखा इमोशन कनेकशन

फिल्म 777 चार्ली  (777 Charlie) लोग की कहानी को काफी पसंद कर रहे है। बड़े पर्दे पर फिल्म देखने के बाद, कई नेटिज़न्स ने अपने विचार साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और कहा कि इसे अवश्य देखना चाहिए। कई प्रशंसकों ने कहा कि फिल्म काफी भावनात्मक थी। तो  कुछ ने अन्य दर्शकों से फिल्म देखने के दौरान अपने आंसू पोंछने के लिए कुछ ले जाने का आग्रह भी किया।

  |     |     |     |   Updated 
777 charlie मे Rakshit Shetty का किरदार है कुछ ऐसा ,कुत्ते के साथ दिखा इमोशन कनेकशन

रक्षित शेट्टी की फिल्म 777 चार्ली

रक्षित शेट्टी (Rakshit Shetty ) की फिल्म 777 चार्ली  (777 Charlie)आज सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। 777 चार्ली  (777 Charlie) एक कन्नड भाषा की फिल्म है, जिसे हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम जैसी क्षेत्रीय भाषाओं मे भी रिलीज़ किया जा चुका है | फिल्म 777  (777 Charlie) चार्ली कुत्ते और इंसान के बीच के रिश्ते को दर्शाती है। जो की एक इमोशन  कहानी है। जो लोगो का दिल छू गई है।

 777 Charlie मूवी रिव्यू

फिल्म 777 चार्ली  (777 Charlie) लोग की कहानी को काफी पसंद कर रहे है। बड़े पर्दे पर फिल्म देखने के बाद, कई नेटिज़न्स ने अपने विचार साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और कहा कि इसे अवश्य देखना चाहिए। कई प्रशंसकों ने कहा कि फिल्म काफी भावनात्मक थी। तो  कुछ ने अन्य दर्शकों से फिल्म देखने के दौरान अपने आंसू पोंछने के लिए कुछ ले जाने का आग्रह भी किया। नेटिज़न्स ने इसे बेहतरीन कहानी के साथ भावनाओं और क्यूटनेस का सही मिश्रण भी कहा है। जहां चार्ली ने पूरी तरह से लाइमलाइट चुरा ली, वहीं रक्षित शेट्टी को भी धर्म के रूप में उनकी भूमिका के लिए काफी सराहा जा रहा है। 777 चार्ली  (777 Charlie) एक भारतीय अभिनेता के रूप में रक्षित शेट्टी की पहली फिल्म है

यहां देखें कि 777 Charlie के बारे में नेटिज़न्स का क्या कहना है।

 777 Charlie की कहानी

फिल्म 777 चार्ली की कहानी एक खुद्दार व्यक्ति धर्मा की है जिसका भूमिका रक्षित शेट्टी निभा रहे है। और चार्ली नाम एक कुत्ते का होता है, यह कहानी इन दोनो के इर्द गिर्द ही घूमती है। रक्षित शेट्टी का यह किरदार धर्म,  महाभारत के धर्मयारा चरित्र से प्रेरित है, जहाँ धर्मराय अकेले स्वर्ग पहुँचते हैं और एक कुत्ता उसका पीछा करता है। फिल्म में धर्मा एक फैक्टरी मे काम करता है और जिसकी लाइफ में कोई साथी नही होता परिवार दोस्त यार और प्यार इन शब्दो से चार्ली का दूर दूर तक कोई संबंध नही होता है। इसके बाद धर्मा अपने अकेलेपन से लड़ने के लिए एक चार्ली नाम के कुत्ते को अपने घर मे रख लेता है, जो धर्मा की लाइफ को एक दम बदल देता है। इसके बाद धर्मा की लाइफ मे और कौन सी मुसीबते आती है और वह उन मुसीबतो से कैसे निपटता है और क्या चार्ली धर्मा के साथ अंत तक खडा रहता है ये सब आपको फिल्म मे देखने के बाद ही पता लगेगा।

 777 Charlie मूवी कास्ट

साउथ एक्टर रक्षित शेट्टी धर्मा का किरदार निभा रहे है जो मुख्य किरदार के रूप मे दिखाई देंगे। इसके अलावा संगीता श्रृंगरी देविका का किरदार निभा रही है दानिश सैत, महेश , कृष्णा, गोपाल अन्य किरदारों मे दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन किरणराज के. ने किया है जबकि इसका निर्माण यूएफओ मूवीज के द्वारा किया गया है।

बॉलीवुड और टीवी की अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें:

 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: chhayasharma

मेरा नाम छाया शर्मा है. मैं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से काम कर रही हूं. मैं सेलिब्रिटी न्यूज, लाइफस्टाइल कंटेंट और फैशन ट्रेंड्स की विशेषज्ञ हूं. मुझे नई और अनोखी कहानियों की खोज करने का शौक है और मुझें अपने रीडर्स के लिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की नई-नई खबरें और गॉसिप लिखना बेहद पसंद है. मैं एक उत्सुक पाठक, फिल्म शौकीन और संगीत प्रेमी हूं. और हमेशा अगली बेहतरीन कहानी की तलाश में रहती हूं

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags:

Leave a Reply