RD Burman Birthday: पंचम दा ने 9 साल की उम्र मे किया था पहला सॉन्ग कम्पोज, जानिए उनके करियर के अनसुने फैक्ट

आज देश के सबसे बड़े म्यूजिक कंपोजर आरडी बर्मन यानी राहुल देव बर्मन (RD Burman Birthday) का 80वां जन्मदिन है। आरडी बर्मन देश में पंचम दा के नाम से भी पॉपुलर हुए। पंचम दा ने कुल 331 फिल्मों के म्यूजिक कंपोज किए। उनके म्यूजिक ने लोगों के दिलों पर राज किया

  |     |     |     |   Updated 
RD Burman Birthday: पंचम दा ने 9 साल की उम्र मे किया था पहला सॉन्ग कम्पोज, जानिए उनके करियर के अनसुने फैक्ट
आरडी बर्मन का 80वां जन्मदिन। (फोटोः ट्विटर)

आज देश के सबसे बड़े म्यूजिक कंपोजर आरडी बर्मन यानी राहुल देव बर्मन (RD Burman Birthday) का 80वां जन्मदिन है। आरडी बर्मन देश में पंचम दा के नाम से भी पॉपुलर हुए। पंचम दा ने कुल 331 फिल्मों के म्यूजिक कंपोज किए। उनके म्यूजिक ने लोगों के दिलों पर राज किया और आज की पीढ़ी के जुबां पर चढ़े हुए हैं। ओ मेरे दिल के चैन से लेकर गुम है किसी के प्यार में तक उन्होंने सदाबहार म्यूजिक दिए।

आरडी बर्मन (Pancham Da)  ने 1950 के दशक में म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा। सचिन देव बर्मन के बेटा होने की वजह से उनसे कई उम्मीदें थी, वह उन सभी उम्मीदों पर खरे भी उतरें और अपना अलग मुकाम स्थापित किया। वह जब बच्चे थे तो पांच अलग-अलग आवाज में रोते थे, इसलिए उनका पंचम पड़ा। उन्होंने उस्ताद अली अकबर खान और आशिष खान से संगीत सीखा। इसके बाद उन्होंने ऐसा म्यूजिक कंपोज किए, जिसे पहले किसी ने भी नहीं सुने थे।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में माउथ ऑर्गन का बनाया ट्रेंड

आरडी बर्मन (RD Burman Music)  जब छोटे बच्चे थे तब उन्होंने सर जो तेरा चकराये की ट्यून बनाई थी, जिसे उनके पिता ने गुरु दत्त की फिल्म प्यासा में रिकॉर्ड किया। वह 9 साल के साथ जब उन्होंने अपना पहला सॉन्ग कंपोज किया। यह फिल्म 1956 में फंटूश नाम से रिलीज हुई थी। उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में माउथ ऑर्गन इस्तेमाल करने का क्रेडिट दिया जाता है। आरडी बर्मन ने देश की पॉपुलर सिंगर आशा भोंसले से शादी की। दोनों कई हिट सॉन्ग को रिकॉर्ड किया और एक साथ कई परफॉर्मेंस भी दी।

नॉन फिल्मी  म्यूजिक किए कंपोज

आरडी बर्मन (RD Burman Album) ने कई नॉन फिल्मी, रॉक-जैज एल्बम, पंटेरा रिकॉर्ड किए। यह अमेरिका में 1984 में रिकॉर्ड किया गया लेकिन 3 साल बाद रिलीज किया। हालांकि ये एल्बम इंडिया में कोई कमाल नहीं दिखा पाई, जिसकी वजह से पंचम दा काफी परेशान हुए। इसके बाद उन्होंने एल्बम का एक सॉन्ग रंग रंगीली रात को साल 1993 में आई फिल्म गर्दिश में यूज किया।

यहां देखिए आरडी बर्मन द्वारा कंपोज किए गए कुछ बेहतरीन सॉन्ग-

सर जो तेरा चकराए-

मैंने पूछा चांद से-

कांची रे कांची- 

ओ मेरे दिल के चैन-

रिमझिम गिरे सावन-

 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply