प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ कबूल किया अपना रिश्ता, शॉकिंग बयान में कहा- हम एक दूसरे को…

अपने और निक जोनस के रिश्ते की सच्चाई पर प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी

  |     |     |     |   Published 
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ कबूल किया अपना रिश्ता, शॉकिंग बयान में कहा- हम एक दूसरे को…
अपने और निक जोनस के रिश्ते की सच्चाई पर प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिलेशनशिप पर पिछले कुछ समय से चर्चा जारी है। इस दौरान दोनों को कई बार निक और प्रियंका को साथ देखा गया वहीं साथ में वक्त बिताते देखा गया है। जहां एक तरफ निक पहले ही प्रियंका के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में खुल कर बात करते हुए नजर आए हैं वहीं दूसरी तरफ हाल ही में प्रियंका ने भी निक के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात की है। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका ने कहा – ‘हम लोग एक दूसरे को जानने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे लगता है कि निक के लिए भी यह अच्छा तजुर्बा होगा।’ इस रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका और निक रिलेशनशिप में है जिसका इशारा प्रियंका ने बयान में दिया है। बीते कुछ वक्त से ऐसी खबरें आ रही थीं कि प्रियंका और निक जुलाई के आखिर तक या फिर अगस्त में सगाई कर सकते हैं।

हाल ही में दोनों को न्यूयॉर्क में डिनर करते स्पॉट किया गया था। इसके अलावा प्रियंका की कुछ फोटो सामने आई हैं जिसमें वो निक के परिवार के साथ समय बिताती नजर आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका इस बार न्यूयॉर्क में ही निक के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगी। प्रियंका हाल ही में ब्वॉयफ्रेंड निक के साथ भारत आई थीं और अपनी मां मधु चोपड़ा से निक की मुलाकात करवाई थी। जिसके बाद से ऐसी खबरें आने लगी कि मधु को निक पसंद आए हैं। फिलहाल अब यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रियंका और निक अपने रिश्ते की सच्चाई आधिकारिक तौर पर कब बताएंगे।

बता दें, पूर्व मिस वर्ल्‍ड ने हॉलीवुड में इंट्रीकरने से पहले हिंदी सिनेमा में अपनी धाक जमाई। हॉलीवुड में उन्होंने बतौर गायिका अपना करियर शुरू किया और इसके बाद अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ में मुख्य भूमिका निभाई। इस शो ने उन्हें विश्‍व स्‍तर पर पहचान दिलाई। उन्‍होंने फिल्‍म ‘बेवाच’ से हॉलीवुड फिल्‍मों में डेब्‍यू किया जिसमें उन्‍होंने खलनायिका की भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्‍हें ‘ए किड लाइक जैक’ में भी किरदार मिला। प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर 1.55 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: मनीषा वतारे

Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: ,

    Leave a Reply