प्रियंका चोपड़ा जल्द बनेंगी चाची, सोफी टर्नर के घर में आने वाला है नन्हा मेहमान, रिपोर्ट

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जल्द चाची बनने वाली है। जी हाँ आपने सही सुना, प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर (Sophie Turner) प्रेग्‍नेंट हैं। सोफी टर्नर और जो जोनास (Joe Jonas) अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले है।

  |     |     |     |   Published 
प्रियंका चोपड़ा जल्द बनेंगी चाची, सोफी टर्नर के घर में आने वाला है नन्हा मेहमान, रिपोर्ट
प्रियंका चोपड़ा, जो जोनास और सोफी टर्नर की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जल्द चाची बनने वाली है। जी हाँ आपने सही सुना, प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर (Sophie Turner) प्रेग्‍नेंट हैं। सोफी टर्नर और जो जोनास (Joe Jonas) अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले है। विदेशी मीडिया ने सूत्रों के आधार पर खबर की पुष्टि करते हुए बताया है कि ’23 साल की सोफी प्रेग्‍नेंट हैं। हालांकि इस कपल ने अभी तक ये न्‍यूज सिर्फ अपने परिवार और कुछ करीबी दोस्‍तों को ही दी है।’

विदेशी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार जो और सोफी ये खबर सभी से छुपाये हुए है। उनके परिवार इस बात से काफी खुश है। बता दें, सोफी और जो साथ में हाल ही में ग्रैमी अवॉर्ड्स में नजर आए थे। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर किये थे, जिसमें जोनास ब्रदर्स और उनकी पत्नी साथ में खड़ी थी।

ये भी पढ़े: Grammy Awards 2020: प्रियंका चोपड़ा दिखी बोल्ड अंदाज़ में, निक जोनस ने भी गोल्ड लुक में दिया देसी गर्ल को टक्कर

आपको बता दें, सोफी टर्नर और जो जोनास साल 2016 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और 2017 में इन दोनों ने सगाई की थी। पिछले साल बिलबोर्ड म्‍यूजिक अवॉर्ड्स के बाद एक सरप्राइज सेरेमनी में सोफी और जो ने मई में शादी की थी। इसके बाद इन दोनों ने जून 2019 में पेरिस में शादी की थी, जिसमें उनका परिवार और दोस्‍त शामिल हुए थे।

वहीं प्रियंका और निक की शादी, सोफी और जो से पहले दिसंबर 2018 में भारत में हुई थी।

देखें हिंदीरश की ताज़ा वीडियो

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: Mamta Hatle



    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , , ,

    Leave a Reply