प्रियंका चोपड़ा की प्रेग्नेंट जेठानी सोफी टर्नर सड़कों पर प्रदर्शन करती आईं नजर, तस्वीर हुई Viral

बीते काफी दिनों से रंगभेद के खिलाफ लोग अब सड़कों पर उतर आए हैं। अब इस प्रदर्शन में अमेरिका के कई बड़े सेलेब्रिटीज भी समर्थन में आ गए हैं।

  |     |     |     |   Updated 
प्रियंका चोपड़ा की प्रेग्नेंट जेठानी सोफी टर्नर सड़कों पर प्रदर्शन करती आईं नजर, तस्वीर हुई Viral
सड़कों पर प्रदर्शन करतीं प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर

रंगभेद के खिलाफ (Black Lives Matter Protests) अमेरिका में प्रदर्शन थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। बीते काफी दिनों से रंगभेद के खिलाफ लोग अब सड़कों पर उतर आए हैं। अब इस प्रदर्शन में अमेरिका के कई बड़े सेलेब्रिटीज भी समर्थन में आ गए हैं। इस विरोध प्रदर्शन में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की प्रेग्नेंट (Pregnant) जेठानी (Sister In Law) सोफी टर्नर (Sophie Turner) ने भी हिस्सा लिया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर अपने पति जो जोनस (Joe Jonas) के साथ सड़कों पर हो रहे प्रदर्शन में शामिल हुईं। इस दौरान सोफी अपने मुंह पर मास्क लगाए नजर आईं। सोफी और जो जोनस ने अपने चेहरे पर मास्क पहना हुआ था। वहीं इस प्रदर्शन के दौरान की कुछ तस्वीरें जो जोनस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। सोफी और जो ने बेहद शांत ढ़ंग से सड़कों पर प्रदर्शन किया।

View this post on Instagram

Black Lives Matter. ❤️

A post shared by J O E J O N A S (@joejonas) on

प्रदर्शन के दौरान सोफी टर्नर लोगों के साथ शांतिप्रिय तरीके से अपना विरोध दर्ज कराती दिखाई दीं। सोफी ने इस दौरान सफेद ट्राउजर्स के साथ ब्लैक जैकेट पहन रखी थी और अपने चेहरे को मास्क से पूरी तरह ढ़क रखा था। वहीं जो बॉम्बर जैकेट में नजर आए। इन दोनों के कई करीबी दोस्त भी मास्क लगाकर इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इस प्रदर्शन का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सोफी और जो ‘No justice, no peace’ बोलते नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

Listen. Learn. ❤️

A post shared by J O E J O N A S (@joejonas) on

बता दें बीते दिनों प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर की प्रेग्नेंसी की खबरें समें आई थीं। अभी तक जोनास फैमिली से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई लेकिन बीते दिनों सोफी अपने पति जो जोनस के साथ वॉक पर निकली थीं तो उनका बेबी बंप साफ नजर आ गया। जो तस्वीरें सामने आई थीं उनमें सोफी टर्नर अपने पति जो जोनास के साथ दिखाई दे रही थीं।

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहाँ देखें:

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: lakhantiwari

मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , , ,

    Leave a Reply