WoW! दिल जीत लेगा प्रियंका चोपड़ा का मंगलसूत्र, कुछ ऐसी है इसकी खासियत

शादी के बंधन में बंधने के बाद प्रियंका और निक जोधपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान न्यूली वेड कपल को जोधपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया...

  |     |     |     |   Updated 
WoW! दिल जीत लेगा प्रियंका चोपड़ा का मंगलसूत्र, कुछ ऐसी है इसकी खासियत

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की शादी के बाद पहली झलक देखने को मिल गई है। शादी के बंधन में बंधने के बाद प्रियंका और निक जोधपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान न्यूली वेड कपल को जोधपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

प्रियंका और निक को देखकर जोधपुर पर उनके फैंस बेकाबू हो गए। प्रियंका और निक ने फैंस को शुक्रिया कहा साथ ही कैमरे के सामने दोनों ने कई सारे पोज दिए। इस दौरान सबसे खास बात ये थी कि वहां मौजूद सबकी नजर प्रियंका पर टिकी हुई थी। प्रियंका ने सब्यासाची द्वारा डिजाइन की हुई हरे कलर की साड़ी पहनी हुई थी। हाथों में लाल और सफेद रंग का चूढ़ा पहना हुआ था।

साथ ही गले में प्रियंका ने हिरे का मंगलसूत्र पहना हुआ था। उनके मंगलसूत्र का लॉकेट वॉटर ड्रॉप शेप में था। जिसे उन्होंने एक चेन के साथ पहना हुआ था। इसके साथ प्रियंका ने अपने बालों को ओपेन किया हुआ था। उन्होंने सिंदूर से अपनी मांग भरी हुई थी।

बताते चलें कि प्रियंका और निक ने रविवार को हिंदू रिवाज से शादी की। उनकी शादी की रस्में देर रात तक पूरी हुईं। प्रियंका और निक की शादी के लिए उम्मेद भवन के चप्पे-चप्पे को रंग-बिरंगे फूलों और रंग-बिरंगी लाइट्स से सजाया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, निक की बारात किसी शाही अंदाज में शहर से निकली। बारात में शामिल देसी-विदेशी मेहमान बॉलीवुड और हॉलीवुड के गानों पर झूम रहे थे।

वहीं प्रियंका और निक 4 दिसम्बर को अपनी शादी का दिल्ली में रिसेप्शन देने वाले हैं। प्रियंका और निक की इस रिसेप्शन में कयास लगाए जा रहे हैं कि पीएम मोदी शिरकत कर सकते हैं। वहीं ये कपल दूसरा रिसेप्शन मुंबई में देने वाले हैं। जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे नजर आएगे। वेल प्रियंका और निक को शादी के बाद पहली झलक देखकर आपको कैसा लगा, हमें नीचें कमेंट्स करके जरूर बताएं।

वीडियो में देखिए प्रियंका और निक का ये वीडियो…

देखिए प्रियंका और निक की शादी के बाद की तस्वीरें…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: कविता सिंह

विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।

kavita.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply