‘न्यूटन’ की ऑस्कर एंट्री से लटका प्रियंका और मधु चोपड़ा का मुंह?

‘न्यूटन’ और वेंटिलेटर में था मुकाबला

  |     |     |     |   Published 
‘न्यूटन’ की ऑस्कर एंट्री से लटका प्रियंका और मधु चोपड़ा का मुंह?
‘न्यूटन’ और वेंटिलेटर में था मुकाबला

हाल में ही राजकुमार राव की फिल्म न्यूटन को ऑस्कर्स अवार्ड में एंट्री मिल गयी है| एक तरफ जहां इस खबर से सभी लोग खुश हैं और न्यूटन की टीम को बधाई दे रहे हैं वहीं प्रियंका चोपड़ा और उनकी मॉम मधु चोपड़ा इस खबर से ज्यादा खुश नहीं हैं|

रिपोर्ट्स की माने तो प्रियंका चोपड़ा की मराठी फिल्म ‘वेंटीलेटर’ को ‘न्यूटन’ के साथ रक्खा गया था लेकिन जब फाइनल की बात आई तो ‘न्यूटन’ ने बाजी मार ली और ऑस्कर में नोमिनेट हो गया|

अब जब ‘वेंटीलेटर’ को ऑस्कर मेंन नोमिनेशन नहीं मिला है तो ज़ाहिर सी बात है कि यह प्रियंका चोपड़ा और मधु चोपड़ा के लिए दुःख की बात थी | दरअसल दोनों ने ही तीन नेशनल अवार्ड जीत चुके फिल्म से बहुत ही उम्मीदें लगायी हुई थी|

‘वेंटीलेटर’ के डायरेक्टर राजेश म्हापुस्कर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कहा, “मुझे लगता है प्रियंका और भी ज्यादा नाराज होंगी क्योंकि इस फिल्म को लेकर वो काफी एमबीशियस थीं| अगर ‘वेंटीलेटर‘ ऑस्कर अवार्ड में नॉमिनेट हो जाती तो प्रियंका इस फिल्म का जमकर प्रचार करती| इसके अलावा ऑस्कर में वो पहले ही एक पोप्युलर फेस बन चुकी हैं| उनकी बैनर में बनी फिल्मों में से ‘वेंटीलेटर’ उनका सबसे पसंदीदा प्रोजेक्ट है|”

राजेश ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि पूरी टीम 22 सितंबर को बेसब्री से इसके रिजल्ट का इंतजार कर रही थी लेकिन जब रिसल्ट आया तो वो उनके हक़ में नहीं था|

खैर , आप क्या कहना चाहेंगे? नीचे कमेंट्स में बताइए|

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply