Priyanka Chopra Instagram: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर पूरे किए 50 मिलियन फॉलोअर्स

Priyanka Chopra Instagram: प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस बनी, जिन्होनें इंस्टाग्राम पूरे किए 50 मिलियन फॉलोअर्स। और साथ ही वो पहली भारतीय महिला है जिन्होनें ये मुकाम हासिल किया है

  |     |     |     |   Updated 
Priyanka Chopra Instagram: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर पूरे किए 50 मिलियन फॉलोअर्स
प्रियंका चोपड़ा जोनस (इंस्टाग्राम)

Priyanka Chopra Jonas: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस के इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं और वह विराट कोहली के बाद दूसरी भारतीय हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर इतने फॉलोअर्स हैं। गुरुवार को ही प्रियंका के 50 मिलियन फॉलोअर्स हुए हैं। बता दें कि विराट और प्रियंका के बाद दीपिका पादुकोण के फॉलोअर्स जल्द 50 मिलियन पहुंचने वाली है। अभी दीपिका के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 44.2 मिलियन है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा जोनस एक पोस्ट को शेयर करने का लगभग 2 करोड़ रुपए लेती हैंl अमेरिकन डॉलर में यह राशि $271,000 हैंl इस अमाउंट के साथ वह इस लिस्ट में 19 वें नंबर पर थीं।

2019 की इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा ही भारत से इस लिस्ट में शामिल हुए थे। विराट कोहली के अभी इंस्टाग्राम पर 50.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। विराट हर पोस्ट के $ 196,000 लेते है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 53 मिलियन फॉलोअर्स के साथ सबसे अधिक फेमस भारतीय हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर अमिताभ बच्चन हैं, जिनके 40 मिलियन फॉलोअर्स हैं। माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट पर प्रियंका के 25 मिलियन फॉलोअर्स हैं। आशा है की दीपिका पादुकोण के भी 50 मिलियन फॉलोअर्स जल्द ही पूरे हो जाएंगे।

प्रियंका की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट बॉलीवुड फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम लीड रोल में थे, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। अब प्रियंका जल्द ही ‘द व्हाइट टाइगर’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ राजकुमार राव लीड रोल में हैं।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो:

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: ampikasingh



    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , , , , ,

    Leave a Reply