Oscar 2020 में नहीं जा सकीं प्रियंका चोपड़ा, मगर शेयर की खूबसूरत थ्रोबैक तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को ऑस्कर में कर रहे हैं मिस? प्रियंका ने शेयर किया अपने खूबसूरत ऑस्कर लुक्स, देखिये थ्रोबैक तस्वीरें!

  |     |     |     |   Published 
Oscar 2020 में नहीं जा सकीं प्रियंका चोपड़ा, मगर शेयर की खूबसूरत थ्रोबैक तस्वीरें

ऑस्कर 2020(Oscar 2020) से कुछ घंटे पहले, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने साझा किया कि वह इस साल  समारोह में नहीं जा सकीं।लेकिन उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ शेयर की कुछ पूरानी तस्वीरें। इससे पहले जब प्रियंका ऑस्कर के पुरस्कार समारोह में गई थीं, उन्होंने तब की कुछ तस्वीरें अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की है।

प्रियंका ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि , “मेरे ऑस्कर लुक के कुछ थ्रोबैक तस्वीरें, बताइये आपका कौनसा फेवरेट लुक है?” बता दें कि उन्होंने साल 2016 और 2017 में समारोह में भाग लिया था। प्रियंका इन गाउन में बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं।

यही नहीं, प्रियंका ने ऑस्कर पार्टी की भी पानी तस्वीर शेयर की है जिसमें वो ब्लैक कलरव के गाउन में हैं! जहां उनके प्रशंसक प्रियंका की इन थ्रोबैक तस्वीर देखकर घायल हो रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने साल 2016 वाले प्रियंका के लुक को पसंद किया। कुछ ने उनके लुक्स को ‘लाजवाब’ भी कहा।

‘क्वांटिको’ अभिनेत्री 2016 में पुरस्कार समारोह में प्रस्तुतकर्ताओं में से एक थीं, जब उन्होंने लेबनानी डिजाइनर ज़ुहैर मुराद द्वारा बनाए गए डिज़ाइनर सफेद गाउन को इस इवेंट के लिए चुना था।

View this post on Instagram

Tassel fun. #grammys

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

इस साल की शुरुआत में, जब वह अपने पति और गायक निक जोनस के साथ ग्रैमीज़ में गईं, तो उन्होंने अपने बोल्ड आउटफिट से कई लोगों को चौंका दिया। हालाँकि प्रियंका को इस लुक के लिए काफी ट्रोल भी किया गया। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी प्रियंका ने इन टॉस पर ध्यान ना देते हुए अपनी ज़िन्दगी को खुलकर एन्जॉय किया। फिल्मों की बात की जाए तो प्रियंका पिछली बार फरहान अख्तर के साथ फिल्म ‘द स्काय इज़ पिंक’ में नज़र आई थीं जिसमें, उनके परफॉरमेंस की बहुत तारीफ हुई थी। वैसे, प्रियंका के फैंस उन्हें फिर से बॉलीवुड में देखना चाहते हैं!

देखें हिंदीरश की ताज़ा वीडियो

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: Shikha Sharma

शिखा, इसका मतलब होता है पहाड़ की चोटी लेकिन, अपने काम में मैं चोटी से लेकर एड़ी तक ज़ोर लगा देती हूं! बॉलीवुड फ़िल्में और गानें मेरी रगों में हैं! किशोर कुमार से लेकर बादशाह तक, म्युज़िक मेरी ज़िन्दगी है!

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , , , ,

    Leave a Reply