PHOTOS: बेबी बंप के साथ पहली बार दिखीं जेठानी सोफी टर्नर, जल्द चाची बनने वाली हैं प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जल्द चाची बनने वाली है। सोफी टर्नर और जो जोनास (Joe Jonas) अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले है। सोफी अपने बेबी बंप (Baby Bump) के साथ पहली बार नजर आईं हैं, उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

  |     |     |     |   Published 
PHOTOS: बेबी बंप के साथ पहली बार दिखीं जेठानी सोफी टर्नर, जल्द चाची बनने वाली हैं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा, जो जोनास और सोफी टर्नर की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

लॉकडाउन के बीच एक खुशखबरी आ रही हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जल्द चाची बनने वाली है। जी हाँ, आपने सही सुना! प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर (Sophie Turner) प्रेग्‍नेंट हैं। सोफी टर्नर और जो जोनास (Joe Jonas) अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले है। सोफी अपने बेबी बंप (Baby Bump) के साथ पहली बार नजर आईं हैं, उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

हाल ही में जोनास ब्रोठेर्स के इंस्टाग्राम पेज पर सोफी टर्नर और जो जोनास की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर सोफी अपने बेबी बंप के साथ दिख रही है और जो उनका हाथ थामे चल रहे है। सोफी टर्नर और जो जोनास अपने पहले बच्चे को लेकर बेहद खुश है।

आपको बता दें, सोफी टर्नर और जो जोनास साल 2016 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और 2017 में इन दोनों ने सगाई की थी। पिछले साल बिलबोर्ड म्‍यूजिक अवॉर्ड्स के बाद एक सरप्राइज सेरेमनी में सोफी और जो ने मई में शादी की थी। इसके बाद इन दोनों ने जून 2019 में पेरिस में शादी की थी, जिसमें उनका परिवार और दोस्‍त शामिल हुए थे।

वहीं प्रियंका और निक की शादी, सोफी और जो से पहले दिसंबर 2018 में भारत में हुई थी।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो:

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: Mamta Hatle



    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , , ,

    Leave a Reply