सिद्धार्थ मल्होत्रा और अर्जुन कपूर में से इस एक्टर को किस करना पसंद करती हैं परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) सानिया मिर्जा के साथ नेहा धूपिया के चैट शो में आई थीं। इस दौरान उनसे पूछा गया कि सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) में से कौन अच्छा किस करता है, ये था एक्ट्रेस का जवाब।

  |     |     |     |   Updated 
सिद्धार्थ मल्होत्रा और अर्जुन कपूर में से इस एक्टर को किस करना पसंद करती हैं परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा साइना नेहवाल की बायोपिक में नजर आएंगी। (फोटो- इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल (Saina Nehwal Biopic) की बायोपिक की तैयारी कर रही हैं। पहले इस फिल्म में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) नजर आने वाली थीं, लेकिन किन्हीं वजहों से वह इसे नहीं कर पाईं। हाल ही में परिणीति सानिया मिर्जा के साथ नेहा धूपिया के चैट शो में आई थीं। यहां उनसे सवाल किया गया कि सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) में से कौन अच्छा किसर है, इस सवाल का जवाब देकर उन्होंने इस एक्टर का दिल तोड़ दिया।

परिणीति चोपड़ा ने अर्जुन कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ काफी फिल्में की हैं। वह दोनों को स्क्रीन पर किस भी कर चुकी हैं। परिणीति ने बेस्ट किसर के सवाल पर जवाब दिया, ‘अर्जुन और मेरा रिश्ता बेहद अनोखा और खास है। वो मुझे अच्छी तरह समझता है। अर्जुन और सिद्धार्थ में से मैं अर्जुन का नाम लूंगी।’ परिणीति का यह जवाब सुनकर सिद्धार्थ मल्होत्रा का दिल जरूर टूट गया होगा।

बताते चलें कि परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में खुलासा किया था कि पहले ‘पीकू’ फिल्म उन्हें ऑफर की गई थी। डेट्स की दिक्कत की वजह से वह यह फिल्म नहीं कर पाई थीं, जिसके बाद यह फिल्म दीपिका पादुकोण के खाते में गई। फिलहाल इस समय परिणीति का पूरा फोकस साइना नेहवाल की बायोपिक पर है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

इस साल परिणीति चोपड़ा अर्जुन कपूर के साथ ‘संदीप और पिंकी फरार’ फिल्म में नजर आएंगी, वहीं परिणीति इससे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘जबरिया जोड़ी’ में धमाल मचाएंगी। यह फिल्म 2 अगस्त को रिलीज हो रही है।

…जब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तस्वीर पर परिणीति चोपड़ा ने किया मजेदार कमेंट

यहां देखिए परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर का रोमांस

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: राहुल सिंह

उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।

rahul.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply