कारगिल गर्ल गुंजन सक्सेना की बायोपिक में पंकज त्रिपाठी की एंट्री, जाह्नवी कपूर से होगा ये रिश्ता

अभिनेता पंकज त्रिपाठी और जाह्नवी कपूर पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। पंकज त्रिपाठी भारतीय वासुसेना की फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना की बायोपिक में जाह्नवी कपूर के पिता का किरदार निभाएंगे।

  |     |     |     |   Updated 
कारगिल गर्ल गुंजन सक्सेना की बायोपिक में पंकज त्रिपाठी की एंट्री, जाह्नवी कपूर से होगा ये रिश्ता
पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक में नजर आएंगे पंकज त्रिपाठी। (फोटो- इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों शौर्य वीर पुरस्कार से सम्मानित फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना की बायोपिक की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कर रही हैं। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है, जिसका निर्देशन शरण शर्मा कर रहे हैं। अब इस फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प बात सामने आई है। दरअसल हिंदी फिल्मों की डिमांड हो चुके अभिनेता पंकज त्रिपाठी की इस फिल्म में एंट्री हो चुकी है। वह इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के पिता का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। पंकज त्रिपाठी जिनको अपने दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है, इनकी पिछले साल आई फिल्म ‘स्त्री’ और वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ काफी हिट साबित हुई थी।

पंकज त्रिपाठी और जाह्नवी कपूर पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। पंकज त्रिपाठी गुंजन सक्सेना की बायोपिक में जाह्नवी कपूर के पिता (जो गुंजन सक्सेना का किरदार निभा रही हैं) अनुज सक्सेना के किरदार में नजर आएंगे। मिर्जापुर के कालीन भैया लखनऊ में फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। मार्च के पहले हफ्ते तक वह पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म कर मुंबई लौट जाएंगे। पंकज त्रिपाठी ने जाह्नवी के साथ काम करने के बारे में कहा, ‘वो बहुत मेहनती हैं। जाह्नवी अपने काम के प्रति बेहद ईमानदार हैं। हम लोग सेट पर खूब मस्ती करते हैं। फिल्म का निर्देशन कर रहे शरण शर्मा एक बहुत अच्छे और ऊर्जावान डायरेक्टर हैं।’

बताते चलें कि फिल्म ‘स्त्री’ में पंकज त्रिपाठी को उनके दमदार अभिनय के लिए स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स फंक्शन में सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया था। गौरतलब है कि फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना इंडियन एयरफोर्स की पहली महिला पायलट थीं। गुंजन ने 1999 के कारगिल युद्ध में अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अहम भूमिका निभाई थी। उनकी बहादुरी के लिए उन्हें भारत सरकार ने उन्हें ‘शौर्य वीर’ पुरस्कार से सम्मानित किया था। इस पुरस्कार को पाने वालीं वह पहली भारतीय महिला हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट अभी फाइनल नहीं हो सकी है। माना जा रहा है कि गुंजन सक्सेना की बायोपिक इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती है।

वीडियो में देखिए पंकज त्रिपाठी का इंटरव्यू…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रत्नेश मिश्रा

बचपन से ही इंजीनियर बनने का सपना था. इसे पूरा करने के लिए इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, लेकिन खबरों के प्रति ललक ने जर्नलिस्ट बना दिया. बीटेक के बाद जर्नलिज्म किया. उसके बाद अब पत्रकारिता में ही मन रम गया है.

ratnesh.mishra@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , ,

Leave a Reply