Nora Fatehi का नया गाना Dirty little secret हुआ रिलीज, वीडियो में दिखा बोल्ड अंदाज

नोरा फतेही  (Nora Fatehi) का नया गाना 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' (Dirty little secret) रिलीज हो चुका है। नोरा का यह गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। नोरा फतेही का लेटेस्ट सॉन्ग 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' इंग्लिश में हैं। गानें में अंग्रेजी बीट पर नोरा (Nora Fatehi)  ने अपनी अदाओं से लोगों को अपना दीवाना बना लिया है।

  |     |     |     |   Updated 
Nora Fatehi का नया गाना Dirty little secret हुआ रिलीज, वीडियो में दिखा बोल्ड अंदाज

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) आज इंडस्ट्री में किसी पहचान की मोहताज नहीं है। नोरा ने अपने  करियर को इस मुकाम पर लाने के लिए खूब मेहनत की है। नोरा फतेही  (Nora Fatehi) अपने डांस और बोल्ड अंदाज के लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। एक बार फिर नोरा फतेही (Nora Fatehi)  अपने नए गाने ‘डर्टी लिटिल सीक्रेट’ (Dirty little secret) को लेकर चर्चा में है।

नोरा फतेही  (Nora Fatehi) का नया गाना ‘डर्टी लिटिल सीक्रेट’ (Dirty little secret) रिलीज हो चुका है। नोरा का यह गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। नोरा फतेही का लेटेस्ट सॉन्ग ‘डर्टी लिटिल सीक्रेट’ इंग्लिश में हैं। गानें में अंग्रेजी बीट पर नोरा (Nora Fatehi)  ने अपनी अदाओं से लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। इस गाने में नोरा अपने दिलकश अंदाज के साथ नजर आ रही है।

वीडियो में नोरा फतेही (Nora Fatehi)  कभी ब्लैक तो कभी पिंक कलर की ड्रेस पहने बेहद बोल्ड लुक में नजर आ रही है। गाने में नोरा के लुक को देख कर फैंस उनसे नजरे नहीं हटा पा रहे है। नोरा फतेही का यह गाना रिलीज के कुछ घंटों में ही इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इस गाने को खुद नोरा फतेही (Nora Fatehi)  ने अपनी आवाज दी है और उनका साथ दिया है Jack Knight ने।

नया गाना Dirty little secret में  दिखा नोरा फतेही का बेहद बोल्ड अंदाज

https://www.youtube.com/watch?v=Tb6xGDiSscc

वीडियो के लिए Link पर Click करें

बता दें की नोरा फतेही (Nora Fatehi)  मोरक्को कनाडा की रहने वाली हैं। उन्होंने साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘रॉर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंस’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने हिंदी के साथ-साथ साउथ की कई फिल्मों में काम किया, जिसमें बाहुबली जैसी फिल्म भी शामिल है। लेकिन अभिनेत्री को पहचान टीवी रियलटी शो ‘बिग बॉस सीजन 9’ से मिली थी , जिसमें वो कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था। इसके बाद उन्होंने ‘भारत’, ‘बाटला हाउस’, ‘सत्यमेव जयते’ और ‘स्त्री’ जैसी फिल्मों में काम किया है। साथ ही नोरा (Nora Fatehi)  ने फिल्मों के स्पेशल सॉन्ग्स में भी अपनी परफॉर्मेंस दी। इन दिनों नोरा टीवी रियलिटी शो डांस दिवाने जूनियर को जज कर रही हैं।

बॉलीवुड और टीवी की अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें:

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: chhayasharma

मेरा नाम छाया शर्मा है. मैं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से काम कर रही हूं. मैं सेलिब्रिटी न्यूज, लाइफस्टाइल कंटेंट और फैशन ट्रेंड्स की विशेषज्ञ हूं. मुझे नई और अनोखी कहानियों की खोज करने का शौक है और मुझें अपने रीडर्स के लिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की नई-नई खबरें और गॉसिप लिखना बेहद पसंद है. मैं एक उत्सुक पाठक, फिल्म शौकीन और संगीत प्रेमी हूं. और हमेशा अगली बेहतरीन कहानी की तलाश में रहती हूं

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply