Nick Jonas को इंडियन गाने पर थिरकना पसंद, Priyanka Chopra ने दिया ये रिएक्शन!

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और अमेरिकन सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) भले ही अलग अलग देश के हैं लेकिन दोनों के दिल एक दूसरे के देश के लिए धड़कते हैं। अक्सर दोनों कुछ ऐसा करते हैं कि दोनों अपनी देश कि संस्कृति से कभी अलग नजर नहीं आते। आपको बता दें, इस बीच निक जोनस (Nick Jonas) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं।

  |     |     |     |   Updated 
Nick Jonas को इंडियन गाने पर थिरकना पसंद, Priyanka Chopra ने दिया ये रिएक्शन!
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (फोटो: इंस्टाग्राम)

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और अमेरिकन सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) भले ही अलग अलग देश के हैं लेकिन दोनों के दिल एक दूसरे के देश के लिए धड़कते हैं। अक्सर दोनों कुछ ऐसा करते हैं कि दोनों अपनी देश कि संस्कृति से कभी अलग नजर नहीं आते। आपको बता दें, इस बीच निक जोनस (Nick Jonas) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। जहां निक (Nick Jonas) ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि कैसे वो इंडियन गाने पर थिरकना पसंद करते हैं। जिसपर प्रियंका (Priyanka Chopra) ने अपना रिएक्शन भी साझा किया हैं।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) सबसे प्यारे जोड़े में से एक हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और अमेरिकी सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) दिसंबर 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों जनवरी 2022 में सरोगेसी के माध्यम से एक बिटिया के पैरेंट्स बने हैं। फ़िलहाल ये कपल अपनी बेटी के साथ बेहद खुश हैं। इस कपल में खूब प्यार में भी नजर आता हैं। दोनों ने अपनी अपनी सांस्कृति का ख्याल रखते हुए अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा रखा हैं। दोनों अपनी संस्कृति का खूब ख्याल रखते हैं। हालांकि पति संग प्रियंका (Priyanka Chopra) विदेश में रहती हैं लेकिन अपने देश से वो उतना ही प्यार करती हैं जितना वो पहले करती थी। अक्सर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और अमेरिकी सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) को इंडियन गाने में थिरकते देखा जाता हैं।

इंडियन गाने से प्यार :

इस बीच निक जोनस (Nick Jonas) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। जहां निक (Nick Jonas) ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि कैसे वो इंडियन गाने पर थिरकना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि, ‘मेरी पत्नी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इंडिया से हैं और हम दोनों ही बॉलीवुड के गाने में धिरकते हैं। मुझे ऐसा लगता हैं कि बॉलीवुड के गाने पर डांस करना ज्यादा आसान हैं। मैं बैठा हूँ या खड़ा हूँ सिर्फ एक स्टेप करता हूँ और लगता है कि मैं डांस कर रहा हूँ।’

यह देखे वीडियो :

https://www.instagram.com/reel/CecNiDcJ6x4/?utm_source=ig_web_copy_link

प्रियंका ने कही ये बात :

यह वीडियो देखने के बाद लोग इसे काफी शेयर कर रहे और देखते ही देखते यह वीडियो वायरल भी हो गया। इस वीडियो पर यूज़र्स कमेंट भी खूब कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, ‘हाँ, वह बॉलीवुड के उन बेहतरीन मूव्स को जानते है।’ दूसरे ने लिखा कि, ‘इस कारण के लिए पसंदीदा जीजू।’ ऐसे ही तमाम यूज़र्स ने अपने अपने कमेंट साझा किये हैं। वही वीडियो में देखा जा सकता हैं कि कैसे निक (Nick Jonas) इंटरव्यूवर को डांस स्टेप सीखा रहे हैं। ये सब देख के पत्नी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) कहा पीछे रहने वाली उन्होंने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर स्टोरी साझा करते हुए लिखा कि, ‘ओह इन्हे याद हैं।’

बॉलीवुड में जल्द आएंगी नजर :

प्रियंका (Priyanka Chopra) के काम कि बात करे तो, इन दिनों प्रियंका फिल्म ‘सिटाडेल’ की शूटिंग में बिजी हैं। वही जल्द ही अपनी फिल्म “टेक्स्ट फॉर यु” में नजर आएंगी। इसके अलावा वो फिल्म ‘मैट्रिक्स 4′,’एंडिंग थिंग्स’ और ‘इट्स आल कमिंग बैक टू मी’ में नजर आएंगी। वही अगर बॉलीवुड कि बात करे तो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘जी ले जरा’ में लम्बे अरसे बात मुख्य किरदार में नजर आएंगी जिसमें आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी।

अंबानी परिवार ने होने वाली बहू के लिए रखी ‘अरंगेत्रम’ सेरेमनी, Radhika Merchant ने किया शानदार डांस

बॉलीवुड और टीवी की अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें:

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: lakhantiwari

मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , ,

    Leave a Reply