नेहा धूपिया होंगी क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स की होस्ट!

फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड और मोशन कंटेंट ग्रुप, विस्टास मीडिया कैपिटल के साथ मिलकर तीसरे 'क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स' (Critics Choice Awards) (CCA) प्रस्तुत करने  के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस तीसरे संस्करण को अभिनेत्री नेहा धूपिया (Neha Dhupia) की होस्टिंग और भी बेहतरीन बनाएगी।

  |     |     |     |   Updated 
नेहा धूपिया होंगी क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स की होस्ट!

फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड और मोशन कंटेंट ग्रुप, विस्टास मीडिया कैपिटल के साथ मिलकर तीसरे ‘क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स’ (Critics Choice Awards) (CCA) प्रस्तुत करने  के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस तीसरे संस्करण को अभिनेत्री नेहा धूपिया (Neha Dhupia) की होस्टिंग और भी बेहतरीन बनाएगी।

इससे पहले भी नेहा ‘क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स’ को होस्ट कर चुकी हैं। लेकिन इस बार का पुरस्कार समारोह वह वर्चुअली होस्ट करेंगी। पुरस्कार समारोह की मेजबानी के लिए उत्साहित नेहा कहती हैं, “मुझे लगता है कि इस साल क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स का तीसरा संस्करण आइकॉनिक होगा क्योंकि एक ही मंच पर मनोरंजन जगत की कई विधाओं से जुड़ी प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। मैं ऐसे प्रतिष्ठित मंच की मेजबानी करने के लिए बेहद उत्साहित हूं, जहां देश के नामी क्रिटिक्स की जूरी ने पिछले साल के उम्दा कंटेंट को देखा और परखा है।”

दर्शकों और इंडस्ट्री के लोगों की उत्सुकता को बढ़ाते हुए, इस पुरस्कार समारोह ने सिरीज़, शॉर्ट्स और फीचर्स श्रेणी में सौ से अधिक उम्मीदवारों की घोषणा की है। ‘क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स’ 14 फरवरी, रविवार की शाम 6 बजे सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर प्रसारित होगा।

इसके साथ देखिये इस साल क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में फीचर-फिल्मों के नामांकन की सूची भी:

सर्वश्रेष्ठ फिल्म-
सर (हिंदी)
ईब आले ऊ (हिंदी)
भोंसले (हिंदी)
विडो ऑफ साइलेंस (उर्दू)
अय्यप्पनम कोशियुम (मलयालम)
थप्पड़ (हिंदी)
चिंटू का बर्थडे (हिंदी)
सूरारई पॉटरू (तमिल)
सी यू सून (मलयालम)
ताशेर घावर (बांग्ला)

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक-
सर के लिए रोहेना गेरा  (हिंदी)
ईब आले ऊ के लिए प्रतीक वत्स  (हिंदी)
अय्यप्पनम कोशियुम  के लिए साची (मलयालम)
भोंसले के लिए देवाशीष मखीजा (हिंदी)
थप्पड़ के लिए अनुभव सिन्हा (हिंदी)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-
भोंसले के लिए मनोज वाजपेयी (हिंदी)
ईब आले ऊ के लिए शार्दुल भारद्वाज (हिंदी)
अयप्पनम कोशियुम के लिए बीजू मेनन  (मलयालम)
ट्रांस के लिए फहाद फाज़िल (मलयालम)
सीरियस मेन के लिए नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी (हिंदी)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री-
तिलोत्तमा शोम – सर के लिए (हिंदी)
तापसी पन्नू – थप्पड़ के लिए (हिंदी)
स्वास्तिका मुखर्जी- ताशेर घावर के लिए (बांग्ला)
ऐश्वर्या राजेश – का पे रानासिंहम के लिए (तमिल)
शिल्पी मारवाह – विडो ऑफ साइलेंस के लिए  (उर्दू)

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता-
पंकज त्रिपाठी -गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल के लिए (हिंदी)
अनिल नेदुमंगड -अयप्पनम कोशियुम  के लिए (मलयालम)
प्रकाश राज – पावा कडाईगल के लिए  (तमिल)
राजकुमार राव – लूडो के लिए  (हिंदी)
पंकज त्रिपाठी – लूडो के लिए  (हिंदी)

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री-
गीतिका विद्या ओहल्यान – थप्पड़ के लिए (हिंदी)
साई पल्लवी – पावा कडाईगल के लिए (तमिल)
इंदिरा तिवारी – सीरियस मेन के लिए (हिंदी)
गौरी नन्दा – अय्यप्पनम कोशियुम के लिए (मलयालम)
उर्वशी – वराने अवश्यमुंड के लिए (मलयालम)

सर्वश्रेष्ठ लेखन-
भोंसले (हिंदी)
अय्यप्पनम कोशियुम (मलयालम)
थप्पड़ (हिंदी)
चिंटू का बर्थडे ( हिंदी)
सूरारई पॉटरू ( तमिल)

सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी-
सिद्धार्थ दीवान – बुलबुल के लिए (हिंदी)
अनुराग बसु और राजेश शुक्ला – लूडो के लिए (हिंदी)
ए एम एडविन सेके – अंधाघारम के लिए (तमिल)
निकेत बोमीरेड्डी – सूरारई पॉटरू के लिए (तमिल)
तनवीर मीर – साईको के लिए (तमिल)
बेस्ट एडिटिंग-
महेश नारायणन – सी यू सून के लिए (मलयालम)
रामेश्वर एस भगत – बुलबुल के लिए (हिंदी)
रंजन अब्राहम – अय्यप्पनम कोशियुम के लिए  (मलयालम)
आनंद सुबाया – लूटकेस के लिए (हिंदी)
सतीश सूरिया -सूरारई पॉटरू के लिए (तमिल)

देखें हिंदीरश की ताज़ा वीडियो

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: Shikha Sharma

शिखा, इसका मतलब होता है पहाड़ की चोटी लेकिन, अपने काम में मैं चोटी से लेकर एड़ी तक ज़ोर लगा देती हूं! बॉलीवुड फ़िल्में और गानें मेरी रगों में हैं! किशोर कुमार से लेकर बादशाह तक, म्युज़िक मेरी ज़िन्दगी है!

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , , , ,

    Leave a Reply