अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को लेकर बनाया फनी वीडियो, नागपुर पुलिस ने दिया मजेदार रिएक्शन

अनुष्का ने अपने पति विराट कोहली (Virat Kohli)को लेकर एक मजेदार वीडियो फैंस के साथ साझा किया था। इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन देखने को मिले। वहीं इस वीडियो पर अब नागपुर पुलिस ने भी मजेदार रिएक्शन दिया है।

  |     |     |     |   Updated 
अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को लेकर बनाया फनी वीडियो, नागपुर पुलिस ने दिया मजेदार रिएक्शन
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

कोरोना वायरस (CoronaVirus) के चलते चल रहे लॉकडाउन (Lockdown) में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। इन दिनों वह जमकर वीडियो और फोटो फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। हाल ही में अनुष्का ने अपने पति विराट कोहली (Virat Kohli)को लेकर एक मजेदार वीडियो फैंस के साथ साझा किया था। इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन देखने को मिले। वहीं इस वीडियो पर अब नागपुर पुलिस ने भी मजेदार रिएक्शन दिया है।

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के डायनासोर वाले वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया था। वीडियो में विराट फनी अंदाज में चलते हैं और फिर ऐसे एक्प्रेशन देते हैं जिसे देखकर हंसी आ जाए। वीडियो को शेयर करते हुए अनुष्का लिखती हैं “मैंने अभी-अभी एक डायनासोर देखा। अब इस फनी वीडियो पर कई लोगों ने रिएक्ट किया। नागपुर पुलिस की प्रतिक्रिया सामने आई है।

नागपुर पुलिस ने अपने ट्वीट में लिखा है “रेस्क्यू के लिए क्या महाराष्ट्र वन विभाग को भेज दें?” नागपुर पुलिस का ये मजाक‍िया अंदाज सभी को खूब हंसा रहा है। किसी ने नहीं सोचा होगा कि पुलिस ऐसे वीडियो पर रिएक्ट भी करेगी। लेकिन यहां रिएक्ट भी किया है और सबसे मजेदार जवाब भी दिया है।

बता दें कि इस लॉकडाउन में अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर जमकर वीडियो और फोटो शेयर कर रही हैं। कुछ समय पहले अनुष्का ने विराट का हेयरकट भी किया था। उसके चलते वो वीडियो इतना वायरल हुआ कि लॉकडाउन में एक नया ट्रेंड बन गया।

ट्विंकल खन्ना ने बॉलीवुड के Khans को लेकर दिया ऐसा जवाब, अक्षय कुमार और करण जौहर भी चौंक गए

हिंदी रश की ताजा वीडियो देखें:

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: lakhantiwari

मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , , , ,

    Leave a Reply