IPL 2022 से पहले MS Dhoni ने छोड़ी CSK की कप्तानी, अब ये खिलाड़ी बना नया कप्तान

चेन्नई सपुर किंग्स (CSK) आईपीएल (IPL) की सबसे सफल टीमों में से एक मानी जाती है। सीएसके ने अब तक चार बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। महेंद्र सिंह धोनी की करिश्माई कप्तानी में इस टीम ने नई ऊंचाइयां हासिल की। वहीं अब धोनी ने आईपीएल 2022 से पहले सीएसके टीम की कप्तानी छोड़ दी है।

  |     |     |     |   Updated 
IPL 2022 से पहले MS Dhoni ने छोड़ी CSK की कप्तानी, अब ये खिलाड़ी बना नया कप्तान
महेंद्र सिंह धोनी (फोटो: सोशल मीडिया)

चेन्नई सपुर किंग्स (CSK) आईपीएल (IPL) की सबसे सफल टीमों में से एक मानी जाती है। सीएसके ने अब तक चार बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। महेंद्र सिंह धोनी की करिश्माई कप्तानी में इस टीम ने नई ऊंचाइयां हासिल की। वहीं अब धोनी ने आईपीएल 2022 से पहले सीएसके टीम की कप्तानी छोड़ दी है।

महेंद्र सिंह धोनी की जगह अब स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया है। धोनी (MS Dhoni) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के आगाज से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने का एलान कर दिया है। उनके फैंस के लिए ये किसी सदमे से कम नहीं है। अब धोनी की जगह जडेजा टीम की कमान संभालेंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। एमएस धोनी खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ जुड़े रहेंगे। बता दें कि आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले जडेजा चेन्नई द्वारा रिटेन किए सबसे महंगे खिलाड़ी थे। उन्हें चेन्नई ने 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। जबकि एमएस धोनी को टीम ने 12 करोड़ रुपये चुकाए थे।

रवींद्र जडेजा की बात की जाए तो वह 2012 से चेन्नई टीम के साथ जुड़े हुए हैं। जडेजा सीएसके टीम के तीसरे कप्तान होंगे। आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 से ही महेंद्र सिंह धोनी ही टीम की कमान संभाल रहे थे। धोनी ने 213 मैचों में कप्तानी करते हुए टीम को 130 मैचों में जीत दिलाई है। वहीं बीच में सुरेश रैना ने भी 6 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से टीम ने सिर्फ 2 ही मैच में ही जीत हासिल कर पाई।

डेब्यू फिल्म के रिलीज से पहले शनाया कपूर ने खरीदी गाड़ी! इतनी है कीमत

बॉलीवुड और टीवी की खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें!

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: lakhantiwari

मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , , , , , , , , , , , ,

    Leave a Reply