Manoj Bajpayee Birthday: जानें क्यों टूटी थी मनोज बाजपेयी की पहली शादी? ऐसी रही है लव स्टोरी

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। मनोज बाजपेयी इंडस्ट्री के सबसे शानदार कलाकारों में से एक हैं। उनके काम की जितनी तारीफ़ की जाए उतनी कम है। उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में उतनी ही कम जानकारी लोगों को है। आइये जानते हैं मनोज बाजपेयी की लव लाइफ के बारे में!

  |     |     |     |   Updated 
Manoj Bajpayee Birthday: जानें क्यों टूटी थी मनोज बाजपेयी की पहली शादी? ऐसी रही है लव स्टोरी
मनोज बाजपेयी (फोटो: सोशल मीडिया)

Manoj Bajpayee Birthday: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। मनोज बाजपेयी इंडस्ट्री के सबसे शानदार कलाकारों में से एक हैं। उनके काम की जितनी तारीफ़ की जाए उतनी कम है। उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में उतनी ही कम जानकारी लोगों को है। आइये जानते हैं मनोज बाजपेयी की लव लाइफ के बारे में!

मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee Love Story) एक नहीं बल्कि दो बार शादी कर चुके हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री के समय ही मनोज की पहली शादी हो चुकी थी। वहीं एक्ट्रेस शबाना रजा उर्फ नेहा से साल 2006 में उन्होंने दूसरी शादी की थी। दोनों की मुलाकात फिल्म करीब की रिलीज के बाद हुई थी।1998 में मनोज की फिल्म ‘सत्या’ रिलीज हुई थी, जिसने उन्हें इंडस्ट्री में पहचान दिलाई तो वहीं शबाना ने फिल्म करीब से अपना डेब्यू किया था।

बताया जाता है कि फिल्म ‘सत्या’ के प्रीमियर पर मनोज बाजपेयी और शबाना रजा की पहली मुलाकात हुई थी। जल्द ही दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक इंटरव्यू में शबाना ने कहा था, ‘मनोज और मैं 10 साल से एक दूसरे को जानते हैं। मैं उनसे करीब की रिलीज के ठीक बाद मिली थी। और तब से हम साथ हैं।

करीब 8 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद मनोज और नेहा ने 2006 में शादी कर ली। मनोज बाजपेयी ने अपने करियर की शुरुआत में पहली शादी की थी। हालांकि अपनी जिंदगी को प्राइवेट रखने वाले मनोज ने कभी इस बारे में खुलकर बात नहीं की। मनोज की पहली शादी को लेकर कहा जाता है कि यह अरेंज मैरिज थी, जो उनके परिवार ने करवाई थी। इसके बाद मनोज बॉलीवुड में करियर बनाने मुंबई चले गए।

संजय दत्त के लिए खास है ‘KGF: चैप्टर 2’, एक्टर ने नोट शेयर कर बताई वजह!

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों एक लिए यहाँ क्लिक करें:

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: lakhantiwari

मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: ,

    Leave a Reply