MS Dhoni Birthday: ये क्रिकेटर ना होता तो आज पति-पत्नी नहीं होते महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni Birthday) का आज जन्मदिन है। क्या आप जानते हैं कि माही और साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) की लव स्टोरी के पीछे किस क्रिकेटर का हाथ था?

  |     |     |     |   Published 
MS Dhoni Birthday: ये क्रिकेटर ना होता तो आज पति-पत्नी नहीं होते महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी
महेंद्र सिंह धोनी आज 38 साल के हो गए हैं। (फोटो- इंस्टाग्राम)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni Birthday) आज 38 साल के हो गए हैं। 7 जुलाई, 1981 को झारखंड (तत्कालीन बिहार) के रांची में उनका जन्म हुआ था। वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) के मैच में श्रीलंका को हराने के बाद शनिवार देर रात टीम इंडिया ने माही का जोरदार जश्न मनाया। एमएस धोनी (MS Dhoni) की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने जश्न की दो तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया है।

महेंद्र सिंह धोनी ने 4 जुलाई, 2010 को साक्षी रावत से देहरादून में शादी की थी। बचपन में माही और साक्षी एक ही स्कूल से पढ़े थे, लेकिन उनके बीच दोस्ती नहीं थी। बाद में साक्षी का परिवार देहरादून और एमएस धोनी का परिवार रांची शिफ्ट हो गया था। करीब एक दशक बाद दोनों की मुलाकात कोलकाता के ताज होटल में हुई थी। टीम इंडिया यहां ठहरी हुई थी। साक्षी माही और उनके साथ होने का श्रेय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा को देती हैं।

साक्षी धोनी ने शेयर की थी यह तस्वीर…

साक्षी धोनी ने रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) और उनकी पत्नी शीतल के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, ‘जो शख्स इस समय साथ में है इनका शुक्रिया, इनकी वजह से माही और मैं साथ हैं। रॉबी और शीतल तुमसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। आने के लिए बहुत शुक्रिया।’ इस फोटो में साक्षी ने यह भी बताया कि माही और वह बचपन के दोस्त नहीं हैं। वह शादी के बाद ही पहली बार रांची आई थीं।

महेंद्र सिंह धोनी के करियर की बात करें तो उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक माना जाता है। साल 2011 में हुए वर्ल्ड कप में उन्हीं की अगुवाई में टीम इंडिया विश्व विजेता बनी थी। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मैंने अपने 22 वर्षों के क्रिकेट करियर में महेंद्र सिंह धोनी को सबसे बेहतर कप्तान पाया, जिनके नेतृत्व में मैंने खेला था।’

बीती रात ऐसा रहा माही के 38वें जन्मदिन का जश्न, देखिए तस्वीरें और वीडियो…

View this post on Instagram

Happy Bday ❤️

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

View this post on Instagram

Happy Bday boy !

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

धोनी के नाम दर्ज है इंडियन क्रिकेट टीम का दिलचस्प रिकॉर्ड, फिर भी इसलिए छोड़ी कप्तानी

कैसे टीम इंडिया ने सेलिब्रेट किया महेंद्र सिंह धोनी का बर्थडे, देखिए वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: राहुल सिंह

उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।

rahul.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply