Karishma Kapoor Birthday: करिश्मा कपूर का 45वां जन्मदिन आज, बहन करीना कपूर के साथ ऐसे मना रही हैं बर्थडे

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में एक रहीं करिश्मा कपूर का आज 45वां जन्मदिन (Karishma Kapoor Birthday) है। वह अपने जन्मदिन को बेहद खास तरीके से सेलिब्रेट कर रही हैं। वह लंदन में अपना जन्मदिन अपनी बहन करीना कपूर खान और मां बबीता के साथ मना रही हैं।

  |     |     |     |   Updated 
Karishma Kapoor Birthday: करिश्मा कपूर का 45वां जन्मदिन आज, बहन करीना कपूर के साथ ऐसे मना रही हैं बर्थडे
करिश्मा कपूर का आज 45वां जन्मदिन है। (फोटोः इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में एक रहीं करिश्मा कपूर का आज 45वां जन्मदिन (Karishma Kapoor Birthday) है। वह अपने जन्मदिन को बेहद खास तरीके से सेलिब्रेट कर रही हैं। वह इन दिनों लंदन में की सबसे खूबसूरत जगह पर अपना जन्मदिन अपनी बहन करीना कपूर खान और मां बबीता के साथ मना रही है। उन्होंने बेबो और अपने दोस्तों के साथ काफी सारी शोपिंग की। आज उनकी लाइफ का स्पेशल दिन है, जिसे वह अपनी बहन करीना कपूर खान और मां बबीता के साथ बिता रही है।

हमेशा की तरह दोनों ने काफी सारी तस्वीरें खिंचवाईं लेकिन करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर सबसे अच्छी तस्वीरें शेयर की। करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है जिसमें वह करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) के साथ चिलिंग करते हुए पोज दे रही हैं। इसके बाद उन्होंने दूसरी फोटो शेयर की है जिसमें वह अपनी मां बबीता के साथ खड़ी हैं और इस पर उन्होंने कैप्शन दिया है,’ मां की तरह, बेटी की तरह।’

यहां देखिए मांं बबीता और बहन करीना कपूर के साथ करिश्मा कपूर-

करिश्मा कपूर फोटो खिंचवाने की काफी शौकीन हैं। उन्होंने अपनी सेल्फी भी शेयर की जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया, ‘लुकिंग अहेड’ यानी आगे बढ़ते हुए। एक दसूरी फोटो में हमें कॉफी के कर और कुछ डिलिसियस पैस्ट्रीज दिखाई टेबल पर दिखाई दे रही हैं। जिसे देखकर लगता है कि उन्होंने अपने बर्थडे को काफी अच्छे से प्लान किया था।

1991 से किया बॉलीवुड में डेब्यू

आपको बता दें कि करिश्मा कपूर का जन्म 25 जून 1974 को मुंबई में हुआ। उन्होंने 1991 में प्रेम कैदी से बॉलीवुड डेब्यू (Karishma Kapoor Debut) किया था। इसमें उनके अपॉजिट हरीश कुमार थे। इसके बाद उन्होंने अजय देवगन, सुनील शेट्टी, गोविंदा, सलमान खान, और अक्षय कुमार जैसे स्टार्स के साथ कई हिट फिल्में दीं। लेकिन वक्त के साथ-साथ उनका भी फिल्म करियर खत्म होने लगा। आखिरी बार वह फिल्म जीरो में दिखाई दी थीं। शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा स्टारर इस फिल्म में उन्होंने गेस्ट अपीयरेंस दिया था।

यहां देखिए तस्वीरें-

View this post on Instagram

🍸 #chill

A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on

करिश्मा कपूर-करीना कपूर संग लंदन में छुट्टियां बिताती नजर आईं नीता अंबानी

यहां देखिए करिश्मा के एक्स हस्बैंड संजय कपूर पहुंचे बेटे किआन राज कपूर का बर्थडे मनाने…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053

Leave a Reply