Lockdown के बीच करीना कपूर ने सैफ और तैमूर संग शेयर की फोटो, बिकिनी पहने कूल अंदाज में आईं नजर

लॉकडाउन में बॉलीवुड सेलेब्स अपनी पुरानी यादें ताजा कर रहे हैं। सेलेब्स अपनी पुरानी तस्वीरें वीडियो लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं। वहीँ अब करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने भी अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और तैमूर (Taimur) के साथ नजर आ रही हैं।

करीना कपूर की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

पूरी दुनिया कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते ठहर सी गई है। कोरोना वायरस का प्रकोप अब भी रुक नहीं रहा है। भारत में भी कोरोना को लेकर सरकार ने 21 दिनों का लॉकडाउन लागू किया है। इस लॉकडाउन में बॉलीवुड सेलेब्स अपनी पुरानी यादें ताजा कर रहे हैं। सेलेब्स अपनी पुरानी तस्वीरें वीडियो लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं। वहीँ अब करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने भी अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और तैमूर (Taimur) के साथ नजर आ रही हैं।

करीना कपूर ने जो तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है उसमें वह किसी बीच पर पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ कूल अंदाज में नजर आ रही हैं। करीना रेड बिकिनी पहने हुए दिखाई दे रही हैं तो तैमूर नारियल के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं और सैफ अली खान लेटे हुए नजर आ रहे हैं।

Lockdown में रणवीर और दीपिका कर रहे हैं जमकर मस्ती, अब दोनों बन गए मिकी और मिनी माउस, देखें तस्वीर

करीना ने अपने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है “I am not dreaming of beaches… You are!” करीना की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिस पर उनके फैंस जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

करीना कपूर इस समय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी नई-पुरानी तस्वीरें शेयर करती हैं। इससे पहले भी करीना कई तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।

शोएब अख्तर ने भारत से मांगे 10000 वेंटिलेटर, जवाब में मिला ‘बाबाजी का ठुल्लू’

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.