शर्टलेस हुए तैमूर अली खान, केपटाउन में मम्मी करीना कपूर खान के साथ ऐसे कर रहे हैं ‘घुम्मी-घुम्मी’

बी टाउन के सबसे क्यूट स्टार किड तैमूर अली खान इन दिनों अपनी मम्मी-पापा के साथ केप टाउन में मस्ती कर रहे हैं। तैमूर की हालिया कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इसमें वो मॉम करीना कपूर और पापा सैफ के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं ताजा आईं तस्वीरों में तैमूर बड़े कूल नजर आ रहे हैं।

  |     |     |     |   Published 
शर्टलेस हुए तैमूर अली खान, केपटाउन में मम्मी करीना कपूर खान के साथ ऐसे कर रहे हैं ‘घुम्मी-घुम्मी’
मॉम करीना कपूर और पापा सैफ के साथ नजर आ रहे हैं।

बी टाउन के सबसे क्यूट स्टार किड तैमूर अली खान इन दिनों अपनी मम्मी-पापा के साथ केप टाउन में मस्ती कर रहे हैं। तैमूर की हालिया कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इसमें वो मॉम करीना कपूर और पापा सैफ के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं ताजा आईं तस्वीरों में तैमूर बड़े कूल नजर आ रहे हैं। इन दिनों करीना कपूर और सैफ अली खान ब्रैंड शूट के लिए कैपटाउन गए हुए हैं। इन दौरान छोटे नवाब भी उनके साथ हैं। खबरों के मुताबिक शूट पूरे होने के बाद शैफिना तैमूर का जन्मदिन वहीं मनाएंगे। तैमूर एख तस्वीर में सिर्फ पैंट पहने दिख रहे हैं। वो बेबो के साथ उनका हाथ पकड़ कर कहीं जा रहे हैं।

इसके साथ ही दूसरी तस्वीर में तैमूर एक साइकिल में बैठे है। उनके साथ उनके पापा सैफ भी मौजूद है। इस दौरान तैमूर ने ब्लैक कलर की टीसर्ट पहनी हुई है और वो अपने पापा को पकड़कर कुछ कहने की कोशिश कर रहे हैं। तैमूर का जन्मदिन आने वाला है वो 20 दिसम्बर से 2 साल के पूरे हो जाएंगे। कयास लगाए जा रहे है कि तैमूर का जन्मदिन देश से बाहर ही मनाने का प्लान है।

बताते चलें कि हालही में बेबो ने तैमूर की प्री बर्थडे पार्टी आयोजित की थी। इसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की थी। वहीं तैमूर अली खान अपनी क्यूटनेस की वजह से लगातार सुर्खियों में छाएं रहते हैं। हालही में याहू ने सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले भारतीय पर्सनालिटी की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में तैमूर अली खान भी शामिल है। आप हैरान होंगे कि 2 साल के तैमूर भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

तैमूर इस लिस्ट में 10वें नंबर पर है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर प्रधानमंत्री पीएम मोदी हैं, दूसरे नंबर पर राहुल गांधी, तीसरे नंबर पर दीपक मिश्रा, चौथे पर विजय माल्या, पांचवे पर नीरव मोदी, छठे पर एम जे अकबर, सातवें पर महेंद्र सिंह धौनी, आठवें पर दीवपीर, 9वें नंबर पर प्रिया प्रकाश और 10वें पर तैमूर अली खान हैं। वेल नन्हें नवाब तैमूर अली खान की ये तस्वीरें आपको कैसी लगीं हमें नीचें कमेंट्स लिखकर जरूर बताएं।

देखिए सैफ-करीना और तैमूर का  ये वीडियो…

देखिए सैफ और करीना की तस्वीरें…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: कविता सिंह

विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।

kavita.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , , ,

Leave a Reply