मुंबई सागा से जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक आया सामने, पहले लुक में जॉन ने किया सबको प्रभावित, देखें तस्वीरें

डायरेक्टर संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) ने मुंबई सागा से जॉन अब्राहम (John Abraham) का फर्स्ट लुक लांच कर दिया है। जॉन इस फर्स्ट लुक एकदम जबरजस्त दिख रहे है। मुंबई सागा (Mumbai Saga) के फिल्म डायरेक्टर संजय फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखते है- "फिल्म मुंबई सागा से मेरा एक फेवरिट दृश्य।"

  |     |     |     |   Updated 
मुंबई सागा से जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक आया सामने, पहले लुक में जॉन ने किया सबको प्रभावित, देखें तस्वीरें
जॉन अब्राहम की तस्वीर (फोटो: ट्विटर)

डायरेक्टर संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) ने मुंबई सागा से जॉन अब्राहम (John Abraham) का फर्स्ट लुक लांच कर दिया है। जॉन इस फर्स्ट लुक एकदम जबरजस्त दिख रहे है। मुंबई सागा (Mumbai Saga) के फिल्म डायरेक्टर संजय फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखते है- “फिल्म मुंबई सागा से मेरा एक फेवरिट दृश्य।” इस तस्वीर में जॉन अपने लुक से दर्शाकों को काफी प्रभावित कर रहे है।

मुंबई सागा में जॉन अब्राहम गणपत राय का किरदार निभा रहे है। आपको बता दें, मुंबई सागा, 80 और 90 के दशक के मुंबई की कहानी है जब बंबई, मुंबई बनने लगा था और मिल बंद होकर उन पर मॉल बनना शुरू हो गए थे। इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ इमरान हाशमी, प्रतीक बब्बर, जैकी श्रॉफ, सुनील शट्टी और शरमन जोशी मुख्य भूमिकओं में हैं।

यहां देखें तस्वीर

इस फिल्म की शूटिंग 2019 में ही शुरू हो गई थी। बता दें, संजय गुप्ता ने पहले, कांटे, शूटआउट एट लोखंडवाला, काबिल जैसी फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके है। मुंबई सागा इस साल जून 19 को रिलीज़ होगी।

संजय गुप्ता मुंबई सागा को लेकर कहा है कि” “25 साल, 17 फिल्मों के बाद मुझे अपने दर्शकों को कुछ बड़ा और बेहतर देना पड़ा। मुंबई सागा अब तक की मेरी सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म है, जिसे एक दूरदर्शी निर्माता की जरूरत थी। और मैं भूषण कुमार को मुझपर विश्वास करने के लिए आभारी मानता हूँ। मुंबई सागा की कहानी कुछ ऐसी है जो बहुत कुछ दिखाएगी “

मुंबई सागा 19 जून, 2020 को रिलीज़ होगी।

वीडियो में देखिए जॉन अब्राहम का इंटरव्यू…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: Mamta Hatle



    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , ,

    Leave a Reply