Irrfan Khan Died: इरफान खान के निधन की ख़बर से सलमान खान भी हुए भावुक, बोले आप हमारे दिलों में हमेशा रहोगे

Irrfan Khan Died: बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) का आज कोकिलाबेन अस्पताल में कोलन इन्फेक्शन से निधन हो गया है। अभिनेता की उम्र सिर्फ 54 साल थीं। कल यानी मंगलवार को ही उन्हें कोलोन इंफेक्शन के कारण मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके मृत्यु की खबर से पूरा बॉलीवुड इंडस्ट्री शोक में डूब गया हैं। अभिनेता को आखिरी बार फिल्म अंग्रेजी मीडियम में देखा गया।

  |     |     |     |   Published 
Irrfan Khan Died: इरफान खान के निधन की ख़बर से सलमान खान भी हुए भावुक, बोले आप हमारे दिलों में हमेशा रहोगे
इरफान खान के निधन की ख़बर से सलमान खान भी हुए भावुक

Irrfan Khan Died: बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) का आज कोकिलाबेन अस्पताल में कोलन इन्फेक्शन से निधन हो गया है। अभिनेता की उम्र सिर्फ 54 साल थीं। कल यानी मंगलवार को ही उन्हें कोलोन इंफेक्शन के कारण मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके मृत्यु की खबर से पूरा बॉलीवुड इंडस्ट्री शोक में डूब गया हैं। अभिनेता को आखिरी बार फिल्म अंग्रेजी मीडियम में देखा गया। अभिनेता काफी समय से कैंसर की बिमारी से लड़ रहे थे। अभिनेता के निधन की ख़बर से उनके फैन्स को काफी झटका लगा हैं। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारें भी अभिनेता को अपने शब्दों में श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस खबर को जानकर कई सितारों की तरह सुपरस्टार सलमान खान को भी दुख पहुंचा है। सलमान खान ने भी ट्विटर के ज़रिए अभिनेता को श्रद्धांजलि दी है।

सलमान खान ने ट्विटर पर लिखा- “फिल्म इंडस्ट्री, उनके फैंस हम सभी और खासकर उनके परिवार के लिए ये बहुत बड़ी क्षति है। मैं उनके परिवार के लिए दुआ करता हूं कि ऊपर वाला उन्हें ताकत दे. आपकी रूह को सुकून मिले भाई। आप हमेशा याद किए जाओगे और हमारे दिलों में रहोगे.”

आपको बता दे, सलमान खान से पहले भी बॉलीवुड के कई सितारों ने इरफान खान को श्रदांजलि दी जिसमे शाहरुख खान, अक्षय कुमार, सोनम कपूर, प्रियंका चोपड़ा, अमिताभ बच्चन और कई अन्य सितारें शामिल हैं। इरफान खान साल 2018 से कैंसर (न्योरोएंडोक्राइन ट्यूमर) से पीड़ित थे। उन्होंने अपने इस बीमारी की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए बताए थे। उन्होंने लंदन में अपना इलाज कराया था और फिर पिछले साल ही भारत लौटे थे। लौटने के बाद उन्होंने फिल्म अंग्रेजी मीडियम में अहम किरदार अदा किया। जोकि पिछले महीने ही रिलीज़ हुई थीं। बीमारी की वजह से वह अपनी फिल्म का प्रमोशन भी नहीं कर सके थे।

यह भी पढ़े: इरफान खान को वर्सोवा स्थित कब्रिस्तान में किया गया सुपुर्द ए खाक, देखें आखिरी सफर की यादगार तस्वीरें

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: ampikasingh



    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , , , , ,

    Leave a Reply