IPL 2020: मुंबई इंडियंस बनी चैम्पियन, दिल्ली कैपिटल्स को किया चित, देखें IPL चैम्पियंस की लिस्ट

आईपीएल-13 के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने बाजी मार ली। मुंबई इंडियंस ने इतने बड़े मैच को बड़ी ही आसानी के साथ जीत लिया।

  |     |     |     |   Updated 
IPL 2020: मुंबई इंडियंस बनी चैम्पियन, दिल्ली कैपिटल्स को किया चित, देखें IPL चैम्पियंस की लिस्ट
IPL 2020 मुंबई इंडियंस बनी चैम्पियन

IPL 2020: आईपीएल-13 के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने बाजी मार ली। मुंबई इंडियंस ने इतने बड़े मैच को बड़ी ही आसानी के साथ जीत लिया। मुंबई इंडियंस को इस जीत के साथ पांचवीं बार चैम्पियन बनने का गौरव हासिल हुआ। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए फाइनल में मुंबई ने पहली बार फाइनल खेलने वाली दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को पांच विकेटों से हरा अपना पांचवां आईपीएल खिताब जीता। दिल्ली ने 13 साल में पहली बार चैम्पियन बनने का मौका गंवा दिया।

दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। कुछ ही ओवर में उसके तीन विकेट गिर गए थे। जिसके बाद ऋषभ पंत और श्रेयर कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी संभाली और स्कोर को आगे बढ़ाया। लेकिन मुंबई की शानदार गेंदबाजी के आगे ये दोनों भी बड़ा स्कोर खड़ा करने में असफल रहे। मुंबई ने पहले तो दिल्ली को 156/6 रनों पर रोका और फिर 18.4 ओवरों में 5 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य (157 रन) हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने नाबाद 68 रनों (51 गेंदें, 5 चौके, 4 छक्के) की जोरदार पारी खेली। मुंबई इंडियंस लगातार दूसरी बार चैम्पियन बनी।

2008-2020 : IPL चैम्पियंस की लिस्ट (IPL Champions List)

2008 : राजस्थान रॉयल्स (चेन्नई को 3 विकेट से हराया)

2009 : डेक्कन चार्जर्स (बेंगलुरु को 6 रनों से हराया)

2010 : चेन्नई सुपर किंग्स (मुंबई को 22 रनों से हराया)

2011 : चेन्नई सुपर किंग्स (बेंगलुरु को 58 रनों से हराया)

2012 : कोलकाता नाइट राइडर्स (चेन्नई को 5 विकेट से हराया)

2013 : मुंबई इंडियंस (चेन्नई को 23 रनों से हराया)

2014 : कोलकाता नाइट राइडर्स (पंजाब को 3 विकेट से हराया)

2015 : मुंबई इंडियंस (चेन्नई को 41 रनों से हराया)

2016 : सनराइजर्स हैदराबाद (बेंगलुरु को 8 रनों से हराया)

2017 : मुंबई इंडियंस ( राइजिंग पुणे सुपरजायंट को 1 रन से हराया)

2018 : चेन्नई सुपर किंग्स (सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया)

2019 : मुंबई इंडियंस (चेन्नई को 1 रन से हराया)

2020 : मुंबई इंडियंस (दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया)

BB 14: निक्की तंबोली और राहुल वैद्य में बढ़ रही हैं नजदीकियां! अली को आया बिग बॉस पर गुस्सा

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहां देखें:

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: lakhantiwari

मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , , , , , , , ,

    Leave a Reply