Harry Potter: बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा का जन्मदिन हुआ खास हॉलीवुड के हैरी पॉटर ने दिया शुभकामनाएं

Sanya Malhotra Birthday Special: बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा का भी जन्मदिन 25 फरवरी को होता है। बता दे, 25 फरवरी के दिन कई बॉलीवुड सेलेब्स अपना जन्मदिन मनाते है। जिसमे शाहिद कपूर, उर्वशी रौतेला और डैनी जैसे स्टार्स शामिल है। सान्या मल्होत्रा भी इन सेलेब्स की लिस्ट में शामिल है और इसके साथ ही इस बार अपना बर्थ डे शेयर करने वाली एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा को अपने जन्मदिन पर एक खास तोहफा मिला

  |     |     |     |   Updated 
Harry Potter: बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा का जन्मदिन हुआ खास हॉलीवुड के हैरी पॉटर ने दिया शुभकामनाएं
सान्या मल्होत्रा और हैरी पॉटर स्टार डैनियल रैडक्लिफ

Sanya Malhotra Birthday Special: बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा का भी जन्मदिन 25 फरवरी को होता है। बता दे, 25 फरवरी के दिन कई बॉलीवुड सेलेब्स अपना जन्मदिन मनाते है। जिसमे शाहिद कपूर, उर्वशी रौतेला और डैनी जैसे स्टार्स शामिल है। सान्या मल्होत्रा भी इन सेलेब्स की लिस्ट में शामिल है और इसके साथ ही इस बार अपना बर्थ डे शेयर करने वाली एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा को अपने जन्मदिन पर एक खास तोहफा मिला। दरअसल हैरी पॉटर फिल्मों के लीड कैरेक्टर और एक्टर डैनियल रैडक्लिफ  (Daniel Radcliffe) ने एक वीडियो के सहारे एक्ट्रेस को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजीं। डैनियल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है।

डैनियल ने इस वीडियो में कहा, हाय, मैं यहां जुनैद के साथ मौजूद हूं। हेलो, सान्या, हैप्पी बर्थ डे। आप जहां भी हैं, मैं उम्मीद करता हूं कि आप अपना दिन शानदार तरीके से मनाएंगी। सान्या ने भी इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। बता दें कि हैरी पॉटर फिल्मों में हैरी के किरदार में नजर आते रहें हैं. जे. के. रॉलिंग के फैंटेसी उपन्यास पर आधारित हैरी पॉटर दुनिया भर में जबरदस्त लोकप्रियता पाने में कामयाब रही थी। इस उपन्यास के बाद बनी फिल्म फ्रेंचाइजी में एमा वॉटसन और रुपर्ट ग्रिंट जैसे सितारे भी नजर आए थे। वही सान्या के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो वे कुछ समय पहले रितेश बत्रा की फिल्म फोटोग्राफ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी लीड रोल में थे।

यह भी पढ़े: Baaghi 3: बागी 3 से गाना ‘दस बहाने 2.0’ के मेकिंग का बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार हो रहा है वायरल

वर्कफ्रोंट की बात करे तो सान्या कुछ समय पहले रितेश बत्रा की फिल्म फोटोग्राफ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी लीड रोल में थे। एक्ट्रेस इस फिल्म के अलावा फिल्म लूडो में काम कर रही हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर और फातिमा सना शेख जैसे सितारे नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक सान्या मल्होत्रा फिल्म लूडो में भी स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगी।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: ampikasingh



    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , , , , , , ,

    Leave a Reply