Priyanka Chopra Birthday: 37 साल में इतनी बदल गई हैं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, कभी दिखती थीं ऐसी

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) मिस वर्ल्ड का खिताब जितने से लेकर हॉलीवुड तक की दुनिया में अपनी धाक जमा चुकी हैं। बचपन से लेकर अब तक यहां देखिए 36 साल में कितनी बदल गई प्रियंका चोपड़ा (Happy Birthday Priyanka Chopra)

  |     |     |     |   Updated 
Priyanka Chopra Birthday: 37 साल में इतनी बदल गई हैं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, कभी दिखती थीं ऐसी
हैप्पी बर्थडे प्रियंका चोपड़ा (फोटो-इंस्टाग्राम)

18 जुलाई साल 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में पैदा हुई प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)  के बारे में यह कौन जनता था की ये एक्ट्रेस एक दिन देसी गर्ल के नाम से लाखों दिलों की धड़कन पर राज करेगी। साल 2000 में फेमिना मिस इंडिया द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में दूसरे स्थान हासिल करने वाली प्रियंका ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा की उनकी तकदीर इस तरह रातों रात उनकी किस्मत बदल देंगी। मिस इंडिया वर्ल्ड में दूसरी रनर-अप प्रियंका ने सीधी एंट्री मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता मारी और ब्लू डायमंड से चमचमाते ताज कजो अपने नाम किया। इस सम्मान को प्राप्त करने वाली प्रियंका पाँचवीं भारतीय थी।

बॉलीवुड में प्रियंका ने शानदार पारी खेली है। उन्होंने द हीरो: स्टोरी ऑफ ए स्पाई (2003) से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। सफलता की सीढ़ी चढ़ते-चढ़ते प्रियंका के जीवन में जिस तरह के बदलाव आएं हैं वैसे ही प्रियंका चोपड़ा के लुक में। ऐसे में आज उनके जन्मदिन पर हम आपके लिए ले कर आये हैं उनके बचपन की अनदेखी तस्वीरें। नीचे दी गई तस्वीर में मासूम सी बैठी हुई ये नन्हीं परी कोई और नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा है। महज 1 साल की प्रियंका बहुत ही प्यारी और क्यूट लग रही हैं।

 

तस्वीर में एक तरफ प्रियंका चोपड़ा तो वहीं दूसरी तरफ निक जोनस हैं😁😁😁😁👌👌👌👌👌। इस तस्वीर में प्रियंका अपने पिता अशोक चोपड़ा और मां मधु चोपड़ा के साथ वोटिंग का मजा उठा रहीं हैं।

 

बेटियां अपनी मां से ज्यादा अपने पापा की अजीज होती हैं। ऐसा ही हाल कुछ प्रियंका का भी था वो मां मधु चोपड़ा से ज्यादा पापा अशोका चोपड़ा की प्रिय थी। इस तस्वीर को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है की प्रियंका अपने पापा को कितना प्यार करती हैं। जब साल में प्रियंका चोपड़ा के पापा अशोक चोपड़ा का निधन हुआ था। उस वक्त प्रियंका बुरी तरह से टूट गई थीं।

इस तस्वीर को गौर से देखिये इसमें आपको एक नहीं बल्कि दो एक्ट्रेस की झलक देखने को मिलेंगी। जी हां प्रियंका चोपड़ा इस फोटो में अपनी बहन परिणीति चोपड़ा के साथ फुरसत के पल बिताती हुई। वहीं दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा हिमाचल के नील गिरी स्कूल में हेड गर्ल बनती हुई।

 

बर्फीली वादियों का मजा उठती हुई प्रियंका चोपड़ा 😍😍😍😍😍

 

साल 2000 में फेमिना मिस इंडिया द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में दूसरे स्थान हासिल करने वाली प्रियंका चोपड़ा, तस्वीर में प्रियंका अपनी सह-प्रतियोगी के साथ नजर आ रही हैं।

 

 

उसी साल मिस वर्ल्ड 2000 का खिताब जीतने के बाद अपने पूरे परिवार के साथ प्रियंका चोपड़ा

ये भी पढ़ें: सोनम कपूर ने भी लिया #Sareetwitter चैलेंज, इस ट्विस्ट के साथ पोस्ट की अपनी तस्वीर

वीडियो में देखिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: तृप्ति शर्मा

दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।

tripti.sharma@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , , , , , ,

Leave a Reply