एक्टर गिरीश कर्नाड का 81 की उम्र में हुआ निधन, सलमान खान की इन दो फिल्मों किया था बेहतरीन अभिनय

एक्टर गिरीश कर्नाड (Girish Karnad) का आज सोमवार निधन (Passed Away) हो गया है। एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म टाइगर जिंदा है (Tiger Zinda Hai) में शानदार रोल निभाते हुए नजर आएं थे।

  |     |     |     |   Updated 
एक्टर गिरीश कर्नाड का 81 की उम्र में हुआ निधन, सलमान खान की इन दो फिल्मों किया था बेहतरीन अभिनय
एक्टर गिरीश कर्नाड का हुआ निधन (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

एक बेहतरीन एक्टर, लेखक और नाटककार गिरीश कर्नाड (Girish Karnad) का सोमवार के दिन बेंगलुरु में 81 वर्ष की उम्र में निधन (Passed Away) हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके शरीर के कई पार्ट ने पूरी तरह से काम करना बंद कर दिया था। इतना ही नहीं उन्हें सांस लेने में भी काफी परेशानी होती थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। इस शानदार एक्टर की मौत से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ चुकी है।

एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘एक था टाइगर’ (Ek Tha Tiger) और ‘टाइगर जिंदा है’ (Tiger Zinda Hai) में भी शानदार रोल करते हुए नजर आएं थे। इसके अलावा उन्होंने साउथ की भी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू चलाया था। एक्टर गिरीश कर्नाड का जन्म 19 मई 1938 को महाराष्ट्र के माथेरान में  एक कोंकणी परिवार में हुआ था। सिर्फ एक्टिंग की दुनिया में ही नहीं बल्कि गिरिश कर्नाड की पकड़ हिंदी के अलावा कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा पर भी अच्छी खासी थी।

अपने करियर की शुरुआत उन्होंने थिएटर की दुनिया से की थी। इसके साथ ही उन्हें फिल्म भूमिका के लिए नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया था, जोकि 1978 में आई थी। इसके अलावा एक्टर को 1998 में ज्ञानपीठ अवॉर्ड भी मिला था। इतना ही उन्होंने फिल्म ‘संस्कार’ से अपना एक्टिंग और स्क्रीन राइटिंग डेब्यू किया था। वहीं, सबसे बड़ी बात ये रही कि इस फिल्म ने कन्नड़ सिनेमा का पहला प्रेजिडेंट गोल्डन लोटस अवार्ड हासिल किया था। इसके अलावा एक्टर शिकागो विश्वविद्यालय के फुलब्राइट महाविद्यालय में विजिटिंग प्रोफेसर भी रह चुकें हैं। हिंदी रश की तरफ से भी एक्टर  गिरीश कर्नाड को श्रद्धांजलि

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: दीपाक्षी शर्मा

सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।

deepakshi.sharma@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , ,

Leave a Reply