दुनिया की सबसे वजनी महिला ईमान अहमद की मौत, जाने ये खास 5 बातें

सबसे वजनी महिला ईमान अहमद अब नहीं रही

  |     |     |     |   Updated 
दुनिया की सबसे वजनी महिला ईमान अहमद की मौत, जाने ये खास 5 बातें
सबसे वजनी महिला ईमान अहमद अब नहीं रही

दुनिया की सबसे ज्यादा वजन वाली महिला इमान अहमद की मौत हो गई है| कुछ समय से इमान का अबू धाबी के बुर्जील अस्पताल में इलाज चल रहा था| रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे उन्होंने अपनी अंतिम साँस ली| आपको बता दें अभी पिछले हफ्ते ही इमान ने अपना 37वां जन्मदिन मनाया था|

बुर्जील अस्पताल ने इमान अहमद के मौत की पुष्टि की और बताया कि दिल और किडनी ने काम करना बंद कर दिया था जिसके वजह से इमान की मौत हुई है|

ईमान को इजिप्ट से यहां शिफ्ट किया गया था| इतना ही नहीं बल्कि उनके इलाज़ के लिए 20 स्पेशलिस्ट डॉक्टर थे जो दिन रात उनकी निगरानी कर रहे थे|

इसके पहले इमान अहमद ने फरवरी में मुंबई के सैफी अस्पताल में वेट लॉस सर्जरी करवाई थी| उस दौरान ईमान का वजन 504 किलो था| ईमान मुंबई में करीब 4 महीने तक थी| और डॉक्टर्स का कहना था कि उन्होंने इस दौरान उनका वजन 300 किलो तक कम कर दिया था|

यहाँ जानिये ईमान अहमद के बारे में

1) ईमान अहमद जब पैदा हुई थी तब उसका वजन 5 किलो था| जब वो 11 साल की हुई तो उसका वजन बढ़ना शुरू हो गया जिसके बाद उसे पांचवी कक्षा से स्कूल छोड़ना पड़ा|

2) 2014 में, जब वह 300 किलो की थी, तो अहमद का कोलेस्ट्रॉल का स्तर इतना बढ़ गया कि वो पैरालाइज़ हो गयी| वो पूरी तरह से बेड पर आ गयी|

3) 2016 तक, अहमद का वजन 500 किलोग्राम का हो गया था| और टाइप 2 डायबिटीज, उच्च रक्तचाप और हाइपोथायरॉडीजम जैसी बीमारियाँ हो गयी|

4) मिस्र और ग्रीस के डॉक्टरों से चिकित्सा सहायता प्राप्त करने के बार-बार प्रयास करने के बाद, ईमान की बहन ने एक ऑनलाइन अभियान शुरू किया और मदद के लिए विख्यात भारतीय लैपरोस्कोपी सर्जन, डॉ. मफजल लकडावाला को लिखा।

5) इसके पहले इमान अहमद ने फरवरी में मुंबई के सैफी अस्पताल में वेट लॉस सर्जरी करवाई थी| उस दौरान ईमान का वजन 504 किलो था| ईमान मुंबई में करीब 4 महीने तक थी| और डॉक्टर्स का कहना था कि उन्होंने इस दौरान उनका वजन 300 किलो तक कम कर दिया था| हालाँकि उनकी बहन ने इस खबर को गलत बताया|

 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply