दीपिका पादुकोण ने अर्जुन कपूर की फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड को देखने के बाद रिएक्शन, एक्टर ने कहा शुक्रिया

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म इंडियाज़ मोस्ट वांटेड इस शुक्रवार को रिलीज़ हो गई है। फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। रणवीर सिंह की तारीफ के बाद, अब दीपिका पादुकोण ने अर्जुन कपूर की अभिनीत फिल्म पर अपने विचार साझा किए हैं।

  |     |     |     |   Published 
दीपिका पादुकोण ने अर्जुन कपूर की फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड को देखने के बाद रिएक्शन, एक्टर ने कहा शुक्रिया
दीपिका पादुकोण अर्जुन कपूर की फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड पर अपने विचार व्यक्त करती हुई (फोटो-इंस्टाग्राम)

इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड को हर जगह से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अभिषेक बच्चन, अनुष्का शर्मा, राजकुमार राव, वाणी कपूर, कृति सनोन, रितेश देशमुख, अथिया शेट्टी समेत कई अन्य अभिनेताओं ने इस क्राइम-थ्रिलर की सराहना की है।

फिल्म की बात करें तो फिल्म आतंकवाद को जड़ से मिटाने के इरादे को स्पष्ट करती है। फिल्म में इंडिया के एक मोस्ट वांटेड आतंकी यासिन भटकल को पकड़ने के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो के थर्ड जनरेशन के ऑफिसर प्रभात कुमार यानि अर्जुन कपूर अपने चार साथियों को लेकर नेपाल जाते हैं। प्रभात को अपने सोर्स से सूचना मिलती है कि यूसुफ नेपाल में है। वो अपने बॉस राजेश सिंह को बताता है कि सोर्स की सूचना पर भरोसा किया जा सकता है और वो अपने साथियों के साथ उसे पकड़ने के लिए निकल जाता है। फिल्म की पूरी कहानी अर्जुन के आस-पास घूमती हुई नजर आती है। हालांकि फिल्म ने थोड़ा धीमी शुरुआत की लेकिन इसके बावजूद फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

बॉलीवुड के कई स्टार ने फिल्म की तारीफ करते हुए अपने सोशल मीडिया का सहारा लिया था। इससे पहले आज, अर्जुन के BFF रणवीर सिंह ने राज कुमार गुप्ता निर्देशित फिल्म में अभिनेता के काम की प्रशंसा की थी। अब इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल हो गया है। फाइंडिंग फैनी (2014) में अर्जुन कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी फिल्म की जमकर प्रशंसा की।

दीपिका ने लिखा,

“मनोरंजक। मनोरंजक। एक ऐसी कहानी जिसे बताने की जरूरत है। बधाई! राज कुमार गुप्ता, फॉक्स स्टार इंडिया और अर्जुन कपूर।”

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जिसके जवाब देते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा…

थैंक यू एंजी उर्फ ​​दीपिका पादुकोण

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आपको बता दें इससे पहले अर्जुन कपूर ने अपने परिवार के लिए इंडियाज मोस्ट वांटेड की एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया था जिसमें उनके परिवार वालो के साथ मलाइका अरोरा भी नजर आई थी। राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित, इंडियाज मोस्ट वांटेड 24 मई को स्क्रीन पर रिलीज़ हुई और बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसने लगभग 5 करोड़ रुपये कमाए हैं।

यहां देखिए अर्जुन कपूर का लेटेस्ट वीडियो..

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: तृप्ति शर्मा

दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।

tripti.sharma@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , , ,

Leave a Reply