खांटी साउथ इंडियन कपल बनें दीपवीर की Full PHOTO देखिए, तीसरी तस्वीर आई सामने

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तीसरी तस्वीर सामने आई है। इस फोटो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह साउथ इंडियन कपल की तरह दिख रहे हैं।

  |     |     |     |   Updated 
खांटी साउथ इंडियन कपल बनें दीपवीर की Full PHOTO देखिए, तीसरी तस्वीर आई सामने

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तीसरी तस्वीर सामने आई है। इस फोटो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह साउथ इंडियन कपल की तरह दिख रहे हैं। ये फोटो 14 नवंबर के शादी की है। जो कि बहुत ही प्यारी दिख रही है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के इस तीसरी फोटो ने भी दिल खुश कर दिया है। इसमें हम उनको पूरी तरह देख सकते हैं। इसमें उनके साथ दोस्त और परिवार वाले भी दिखा दे रहे हैं। इस फोटो में हम दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को पूरी तरह देख सकते हैं। इससे पहले की दो फोटो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की आधी झलक ही देखने को मिली थी।

ऐसा बताया जा रहा है कि ये तस्वीर रणवीर सिंह की स्टायलिस्ट नताशा गौरव की ओर से शेयर किया गया है। इस फोटो में कुल 13 लोग दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को ऊपर से लेकर नीचे तक देखा जा सकता है। दूल्हा और दुल्हन बने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बेहद प्यारे दिख रहे हैं। बताते चलें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की ओर से 15 नवंबर को दो तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई थी। इन फोटों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। इनको करोड़ों लोगों ने लाइक और कमेंट किया है। इसमें भी वे दोनों बेहद प्यारे दिख रहे थें।

पहले फोटो के लिए इतना इंतजार
दीपवीर की फोटो के लिए तो काफी इंतजार करना पड़ा। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फोटो के लिए हर कोई बेताब दिख रहा था। बॉलीवुड सितारे से लेकर स्मृति ईरानी सब कोई बेचैन था। जैसे ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कहा कि 15 नवंबर की शाम 6 बजे फोटो पोस्ट करेंगे तो सभी लोग उनके सोशल अकाउंट पर नजर लगाए बैठे थे। लेकिन रात के 08.11 बजे मिनट में फोटो सामने आया और चंद मिनट में ही इंटरनेट पर कमेंट और लाइक्स की बाढ़ आ गई। दोनों फोटो कोंकणी और सिंधी रस्म के हैं। इन दो फोटो को पाकर फैंस बेहद खुश नजर आए। आखिरकार वीडियो का इंतजार भी खत्म हुआ।

देखिए वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रवि गुप्ता

पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.

ravi.gupta@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply