दीपिका पादुकोण की तरह उनकी वेबसाइट भी खूबसूरत है, बर्थडे पर दिया फैंस को तोहफा

75 मिलियन लोग दीपिका पादुकोण को फॉलो करते हैं। एशिया में ट्वीटर पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला का खिताब भी दीपिका ने अपने नाम ही किया है।

  |     |     |     |   Published 
दीपिका पादुकोण की तरह उनकी वेबसाइट भी खूबसूरत है, बर्थडे पर दिया फैंस को तोहफा
दीपिका पादुकोण की लॉन्च की खुद की साइट

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। दीपिका पादुकोण की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर राज करती हैं बल्कि अपने फैंस का दिल भी जितना उन्हें बखूबी आता है। दीपिका पादुकोण तो फैंस के दिलों की क्वीन हैं। इस साल अपने जन्मदिन पर दीपिका ने अपने फैंस को बढ़िया सा तोहफा दिया है। दीपिका पादुकोण ने खुद का वेबसाइट लॉन्च किया है। वेबसाइट का कंटेंट, डिजाइन उतना ही खूबसूरत है जितना की दीपिका। दीपिका पादुकोण ने इस वेबसाइट को इसलिए बनाया है ताकि वे अपने फैंस से सीधा जुड़ सकें। वे क्या कर रही हैं, कहां हैं, उनकी नई तस्वीर, नया काम, सारी बातों की जानकारी वेबसाइट में होगी। इतना ही नहीं.. आज तक दीपिका ने जितनी भी उपलब्धियां हासिल की हैं उन सभी चीजों का जिक्र साइट पर होगा। यहां तक कि जितने भी अवार्ड जीते हैं, वो कहां से, किस लिए और कब मिले हैं, ये बातें लिखी होंगी। साइट पर दीपिका के करियर से जुड़े सभी पहलुओं आपको रूबरू कराया जाएगा।

इस वेबसाइट में ‘लिव लव लाइफ’ नाम का भी सेक्शन है जिसमे मानसिक और स्वास्थ से सम्बंधित बातें की जाएगी और आपके प्रश्नो का जवाब दिया जाएगा। दीपिका पादुकोण ने फिल्म इंडस्ट्री से कई प्रकार की उपलब्धियां हासिल की हैं। ‘पद्मावत’ फिल्म के साथ 300 करोड़ रूपये का बिजनेस करने वाली पहली अभिनेत्री तक बन चुकी हैं। सोशल मीडिया की बात करें तो उनके फॉलोवर्स की कमी नहीं है। 75 मिलियन लोग दीपिका पादुकोण को फॉलो करते हैं। एशिया में ट्वीटर पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला का खिताब भी दीपिका ने अपने नाम ही किया है।

‘पद्मावत’ के बाद दीपिका पादुकोण इस समय मेघना गुलजार की फिल्म ‘छपाक’ की शूटिंग में व्यस्त हैं और रणवीर सिंह से शादी कर अपनी शादीशुदा जिंदगी एन्जॉय कर रही हैं।

View this post on Instagram

हेलो 2019!!!🥳🥳🥳 @filmfare

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

View this post on Instagram

much to celebrate…🖤

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: धर्मेंद्र दुबे

मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।

dharmendra.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags:

Leave a Reply