दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह इटली में नहीं बल्कि मुबंई के इस 5 स्टार होटल में लेंगे सात फेरे!

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की डेट के साथ वेन्यू भी तय हो गया है। हालियां रिपोर्टस के मुताबिक ये कपल इटली में नहीं बल्कि यहां करेगा शादी...

  |     |     |     |   Updated 
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह इटली में नहीं बल्कि मुबंई के इस 5 स्टार होटल में लेंगे सात फेरे!

बी टाउन की सबसे चर्चित जोड़ी दीपिका पादुकोण (Deepika padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की शादी की डेट के साथ वेन्यू भी तय हो गया है। खबरे थी कि ये कपल इटली में शादी करने वाला है। लेकिन हालियां रिपोर्टस के मुताबिक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली में नहीं बल्कि मुंबई में शादी करेंगे।

शादी की वेन्यू चेंज का कारण परिवार के कई सदस्यों के चलते किया जा रहा है। कई सदस्यों को इटली की यात्रा करना मुश्किल साबित हो रहा था। इसके चलते शादी की सभी रस्में संगीत, मेहंदी, शादी और रिसेप्शन मुंबई के फाइव स्टार होटल वकोला में होगी।

इससे पहले खबरें थी कि ये कपल इटली के ‘लेक ऑफ कोमो’ पर डेल बाल्बिनेलो विला में शादी के बंधन में बंधेगे। ये विला झील के बीच में बना हुआ है। जहां पर हरे-भरे गार्डन, लग्जरी विलाज और सुंदर विलेज हैं।

बताते चलें कि इसमें अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, मडोना, शामिल हैं। हॉलीवुड स्टार जॉर्ज क्लूनी और रिचर्ड ब्रैनसन ने यहां तो अपना घर तक बनाया हुआ है। ये जगह ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन को भी बेहद पंसद है। इटली के लोग इस जगह को ‘लागो दी कोमो’ कहते हैं।

पहले खबर थी कि दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह 14 और 15 नवंबर को इटली में शादी करेंगे। इसके बाद भारत लौटने पर दीपिका पादुकोण के होम टाउन बेंगलुरु में भी दो दिन (28 व 29 नवंबर) तक रिसेप्शन पार्टी चलेगी। इसके अलावा मुंबई में भी 30 नवंबर और 01 दिसंबर में भी रिसेप्शन पार्टी होगी। शादी की सभी रस्में सिंधी और साउथ इंडियन रिवाजों के साथ होगी।

View this post on Instagram

🕶 @carrera 💯

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

कुछ यूं दी शादी की खबर

दीपिका ने शादी का कार्ड शेयर कर लिखा है, ‘हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवंबर को तय हो गई है। इतने सालों में आपने हमें जो प्यार दिया है, उसके लिए हम आपके आभारी हैं और हमारे शुरू होने वाले प्रेम, दोस्ती और विश्वास के इस खूबसूरत सफर के लिए हम आपके आशीर्वाद की कामना करते हैं। बहुत सारा प्यार, दीपिका और रणवीर।’ जैसी ही दीपिका ने इसे शेयर किया फैंस तो मुबारकबाद देने के लिए उमड़ पड़े। फैंस के मैसेज पढ़कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे किस तरह से इस कंफर्म डेट के लिए बेताब थे। वैसे दीपिका व रणवीर की बेताबी भी साफ दिख रही है।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: कविता सिंह

विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।

kavita.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , , , ,

Leave a Reply