Coronavirus: ऋतिक रोशन ने तैनात मुंबई पुलिस को भिजवाए हैंड सैनिटाइज़र, पुलिस कर्मियों का माना आभार

कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर से पूरा देश परेशान है। ऐसे में बॉलीवुड सितारें कोरोना वॉरियर्स (Corona Warriors) के मदद कर रहे है। डॉक्टर और सफाई कर्मचाऱ्या के साथ मुंबई पुलिस (Mumbai Police) भी अपने कर्त्तव्य का पालन करते हुए 24 घंटे तैनात है। उनके मदद के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) फिर […]

  |     |     |     |   Published 
Coronavirus: ऋतिक रोशन ने तैनात मुंबई पुलिस को भिजवाए हैंड सैनिटाइज़र, पुलिस कर्मियों का माना आभार
ऋतिक रोशन की तस्वीर (फोटो साभार- मानव/विरल)

कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर से पूरा देश परेशान है। ऐसे में बॉलीवुड सितारें कोरोना वॉरियर्स (Corona Warriors) के मदद कर रहे है। डॉक्टर और सफाई कर्मचाऱ्या के साथ मुंबई पुलिस (Mumbai Police) भी अपने कर्त्तव्य का पालन करते हुए 24 घंटे तैनात है। उनके मदद के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) फिर आगे आये है। हाल ही में ऋतिक रोशन ने ड्यूटी ऑफिसर्स की सेफ्टी के लिए हैंड सैनिटाईजर्स भिजवाए हैं।

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी साझा की है। इस ट्वीट में लिखा है- मुंबई पुलिस के ऑन ड्यूटी अधिकारियों के लिए हैंड सैनिटाईजर्स भिजवाने के लिए ऋतिक आपका धन्यवाद। हमारे फ्रंटलाइन वॉरियर्स की सुरक्षा के लिए आपके द्वारा दिए गए योगदान के लिए हम आपके आभारी हैं।

अभिनेता ने ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने ट्वीट किया हैं कि, “हम अपने पुलिस कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते है, जिन्होंने हमारी सुरक्षा को अपने हाथों में ले लिया है। वे हमेशा सुरक्षित रहें। सभी को मेरा प्यार और सम्मान।”

कोरोनावायरस (Coronavirus) का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार (8 मई) सुबह 8 बजे तक भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले बढ़कर 56,342 पहुंच गए। इनमें से 37,916 मरीजों का इलाज जारी है। 16,540 लोग ठीक हो गए हैं। 1886 लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र और गुजरात में हालात काफी गंभीर हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक कुल 17,974 मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र में 694 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 3301 लोग यहां ठीक हो चुके हैं।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो:

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: Mamta Hatle



    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , , ,

    Leave a Reply